Daily Horoscope
✕

हिंदी के प्रति हीनता को खत्म कर उस पर करें गर्व, बनाएं रोजगार की भाषा

हिंदी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रामदेव भारद्धाज से खास बातचीत

Updated: शनिवार, 14 सितम्बर 2019 (15:36 IST)
भोपाल। आज हिंदी के सामने हिंदी भाषी लोग ही चुनौती बने हुए हैं। यह कहना है देश के पहले और अपने तरह के एकमात्र हिंदी विश्वविद्यालय के कुलपति का। हिंदी दिवस पर वेबदुनिया ने भोपाल स्थित अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रामदेव भारद्धाज से खास बातचीत की।

हिंदी दिवस पर इस खास बातचीत में प्रोफेसर रामदेव भारद्धाज कहते हैं कि आज बाजारवाद के इस युग में भाषा रोजगार का एक सशक्त माध्यम बन गई है और यही बाजारवाद हिंदी के लिए एक चुनौती बन गया है। बातचीत में वह कहते हैं कि आज हिंदी के सामने सबसे बड़ी चुनौती लोगों की हिंदी के प्रति सोच है। वह कहते हैं कि आज माता-पिता हिंदी की जगह आंग्ल भाषा में अपने बच्चों को शिक्षा देने को प्राथमिकता देते हैं।

आज आवश्यकता इस बात की है कि लोगों में हीनता के प्रति सोच खत्म करनी होगी। वह कहते हैं कि हिंदी के प्रति उत्सुकता बढ़ाने के लिए आज समाज को आगे आना होगा, केवल सरकार और सामाजिक संस्थाओं के प्रयासों से कुछ नहीं होगा।

अंतरराष्ट्रीय स्वरूप में बढ़े हिंदी : वेबदुनिया से खास बातचीत में कुलपति प्रोफेसर रामदेव भारद्धाज कहते हैं कि आज हम जिस युग में रह रहे है वह अंतरराष्ट्रीयतावाद का युग है और इस युग में बाजावाद हावी हो गया है। आज भाषा का बहुत महत्व हो गया इसके लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा।

वह कहते हैं कि आज हिंदी का जो भी प्रचार–प्रसार हो रहा है वह सतही स्तर पर हो रहा है। वह कहते हैं कि जिस तरह अन्य भाषा के लोग अपने ऊपर गर्व करते हैं, वैसे ही हिंदी भाषा के लोगों को भी अपने ऊपर गर्व करना होगा।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

अगला लेख