ramcharitmanas

दिल्ली पुलिस ने 50 छात्रों को रिहा किया, प्रदर्शनकारियों का धरना खत्म, जामिया कैंपस में 5 जनवरी तक छुट्टी

Updated: सोमवार, 16 दिसंबर 2019 (12:39 IST)
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के जामिया इलाके में शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन पहले उग्र हुआ जिसने बाद में हिंसक रूप ले लिया। नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act 2019) को लेकर रविवार शाम पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प में स्टूडेंट्स और पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। प्रदर्शनकारियों ने बसों में आग लगा दी थी।
ALSO READ: जामिया हिंसा के बाद पुलिस ने कहा- स्थिति नियंत्रण में, कुछ लोगों को हिरासत में लिया
जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिर्वसिटी (JMI) छात्रों के अलावा जेएनयू और दूसरे संगठनों के लोगों ने पुलिस मुख्यालय पर धरना शुरू कर दिया था। हालांकि देर रात पुलिस द्वारा 50 छात्रों को रिहा करने के बाद सोमवार सुबह 4 बजे प्रदर्शनकारियों ने धरना खत्म कर दिया। नोएडा, गाजियाबाद में ऐहतिहातन कुछ स्कूलों को बंद रखा गया है। कांग्रेस ने हिंसा की जांच की मांग की है। हिंसा के बाद छात्राएं जामिया छोड़कर जा रही हैं।
दिल्ली के सारे मेट्रो स्टेशन खोल दिए गए हैं। रविवार को 15 स्टेशन बंद कर दिए गए थे। मेरठ में भी ऐहतिहातन इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। जामिया कैंपस में 5 जनवरी तक छुट्टी घोषित कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने निष्‍पक्ष और स्‍वतंत्र जांच की बात कही है। खबरों के अनुसार सोमवार को पुलिस और छात्रों के एक दल की मुलाकात हो सकती है।
 
रविवार शाम दिल्ली के जामिया इलाके में शुरू हुए विरोध प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया था। प्रदर्शनकारियों ने जुलेना के पास 3 बसों में आग लगा दी थी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पानी, आंसू गैस के गोले का प्रयोग किया था। जामिया और जेएनयू के छात्रों को दूसरे संगठनों का समर्थन भी मिला है।  (Photo courtesy: Twitter)

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

अगला लेख