shradh paksha
✕

पद्मावत पर भी संकट, फिर शुरू हुआ विरोध

Updated: शुक्रवार, 5 जनवरी 2018 (15:37 IST)
नई दिल्ली। फिल्म पद्मावती के पद्मावत बन जाने के बावजूद उसकी रिलीज को लेकर संकट टला नहीं है। इस मामले में करणी सेना ने एक बार फिर धमकी दी है कि फिल्म को किसी भी सूरत में रिलीज नहीं होने देंगे। 
 
पिछले दिनों फिल्म को नाम बदलने और कुछ काट-छांट की बात पर करणी सेना के सुखदेवसिंह गोगामेड़ी ने सख्त ऐतराज जताते हुए कहा कि हम किसी भी सूरत में फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने देंगे। पुतले जलाने के साथ ही विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा। 
 
उन्होंने कहा कि समाज के साथ धोखा हुआ है। इसके लिए सेंसर बोर्ड के प्रमुख प्रसून जोशी और सूचना प्रसारण मंत्री स्मृति ईरान को बर्खास्त किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धनसिंह राठौड़ को भी मंत्री पद से इस्तीफा देकर समाज के साथ खड़ा होना चाहिए।
 
करणी सेना के ही सूरजपाल अमू ने कहा कि इस फिल्म को लेकर इतिहासकारों ने कहा है कि इससे देश टूटेगा। ऐसे में हम देश नहीं टूटने देंगे। उन्होंने कहा कि हम लोकतंत्र का सम्मान करते हैं और लोकतंत्र को भी हमारा सम्मान करना चाहिए।

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख