Daily Horoscope
✕

CCA के खिलाफ अब राजस्‍थान में पास हुआ प्रस्‍ताव

Updated: शनिवार, 25 जनवरी 2020 (20:15 IST)
जयपुर। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ देश में चल रहे प्रदर्शन के बीच अब कांग्रेस की राजस्‍थान सरकार ने भी इसके खिलाफ प्रस्‍ताव पास कर दिया है। हालांकि इससे पहले केरल और पंजाब में भी इस कानून के खिलाफ प्रस्‍ताव पास हो चुका है।

खबरों के मुताबिक, सीएए के खिलाफ देश में चल रहे प्रदर्शन के बीच अब राजस्थान विधानसभा ने भी शनिवार को इस कानून के खिलाफ प्रस्ताव पास कर दिया है। इस विरोध प्रस्‍ताव के बाद राजस्‍थान अब केरल और पंजाब के बाद तीसरा राज्य बन गया है। केरल में 31 दिसंबर 2019 और पंजाब में 7 जनवरी को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रस्ताव पास किया गया था।

जबकि इस कानून को लेकर केंद्र सरकार की तरफ से गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी भी साफ कह चुके हैं किसी भी स्थिति में सीएए वापस नहीं होगा। उनका कहना है कि यह बिल नागरिकता लेने नहीं देने के लिए है।

गौरतलब है कि दिल्ली के शाहीनबाग में जहां पिछले एक महीने से भी ज्यादा समय से लोग सीएए का विरोध कर रहे हैं। इस तरह देश के कई क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, जबकि सरकार कई बार साफ चुकी है कि यह बिल किसी की नागरिकता लेने नहीं देने के लिए लाया गया है। 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

Yogi Adityanath : सपा के रोड शो में मासूम की हत्या, कई पीढ़ियां याद रखेंगी सजा, गोरखपुर में अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी

अगला लेख