Hanuman Chalisa

प्रियंका गांधी का सवाल, क्या अब हिंसा और नफरत को ही लोकतंत्र का मूलमंत्र बनाना चाहती है भाजपा?

Updated: बुधवार, 18 सितम्बर 2024 (15:38 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को मिल रही धमकियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि RSS-BJP के लोग क्या अब हिंसा और नफरत को ही लोकतंत्र का मूलमंत्र बनाना चाहते हैं?
 
प्रियंका ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्‍ट में कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी जैसे-जैसे मजबूती से जनता की आवाज उठा रहे हैं, वैसे-वैसे उनके खिलाफ जुबानी और वैचारिक हिंसा बढ़ रही है। 
 
उन्होंने सवाल किया कि क्या देश के करोड़ों दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और गरीबों की आवाज उठाना इतना बड़ा अपराध है कि भाजपा, नेता प्रतिपक्ष को उनकी दादी जैसा हाल बना देने की धमकियां देने लगी? 
 
 
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विवादित बयान और जान से मारने की धमकी देने देने के लिए बुधवार को केन्द्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू समेत भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के 4 नेताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तथा प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। 
 
भाजपा नेता मारवाह ने राहुल गांधी जी को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि राहुल जी, संभल जाओ... नहीं तो आपका भी वही हाल होगा, जो आपकी दादी का हुआ था। मारवाह ही नहीं कई नेताओं ने ऐसी बातें की हैं, लेकिन भाजपा ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

रक्षाबंधन पर हर साल बहनों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, अब तक बांटे 188 करोड़ रुपए से अधिक के नि:शुल्क टिकट

बांग्लादेश में हिंदू परिवार की निर्मम हत्या, बंद घर में मिले 4 शव, इस बात से नाराज थे आरोपी

रक्षाबंधन पर 3.54 लाख रसोइयों को CM योगी का बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़कर 3000 रुपए हुआ, 5 लाख का इलाज और बीमा सुरक्षा कवच

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे CM मोहन यादव, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?

अगला लेख