dharma sangrah
✕

प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गांव आ रहे हैं मोदी

Updated: शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2017 (23:59 IST)
वड़नगर (गुजरात)। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद रविवार को पहली बार गुजरात में अपने गांव वड़नगर आ रहे हैं, जहां वे आठ अक्‍टूबर को मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का लोकार्पण करेंगे।
 
अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री का वड़नगर में रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग का उद्घाटन करने का भी कार्यक्रम है। वड़नगर में प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारी जोरों पर हैं। साफ-सफाई का काम तेजी से चल रहा है। रेलवे स्टेशन परिसर के भीतर पेड़ों तक को धोया जा रहा है। इसके लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगाई गई हैं।
 
प्रधानमंत्री के पांच भाई-बहनों में सबसे बड़े भाई सोमाभाई दामोदर दास मोदी ने कहा, प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी पहली बार वड़नगर आ रहे हैं और इसको लेकर वड़नगर और आसपास के गांव बादरपुर, मोलीपुर समेत इस पूरे इलाके में खासा उत्साह है। वे देश की सेवा में लगे हैं और हम सभी का आशीर्वाद उनके साथ है। 
उन्होंने बताया कि वड़नगर में उनके पिताजी ने 1949 में मकान बनाया था लेकिन उसके बगल से नगरपालिका की पाइप गुजरती थी, उसके लीकेज के कारण मकान को क्षति पहुंची और फिर 2001 के भूकंप के दौरान नुकसान हुआ। वह घर जर्जर हो गया था, इसलिए हमने उसे बेच दिया।
 
सोमाभाई मोदी ने बताया, हमारे पास वड़नगर में कुछ जमीन है, जहां मैंने बुजुर्गों के लिए आश्रय स्थल बनाया है। नरेन्द्र मोदी के बाल्यकाल के शिक्षक रहे डॉ. प्रह्लाद पटेल ने बताया कि काफी समय से उनसे मुलाकात नहीं हो पाई है लेकिन समय-समय पर उनका पत्र आ जाता है। इस बार उनके वड़नगर आने पर मिलने का मौका मिलेगा।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 और 8 अक्टूबर को दो दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अपने पैतृक गांव वड़नगर में एक मेडिकल कॉलेज, अस्पताल और कुछ अन्य विकास योजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
 
दरअसल, गुजरात में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख के ऐलान से पहले प्रधानमंत्री मोदी सरकार की कई योजनाओं का भूमिपूजन एवं शिलान्यास कर रहे हैं और कुछ परियोजनाओं का लोकपर्ण भी कर रहे हैं।
 
गौरतलब है कि बचपन में नरेंद्र मोदी जब वड़नगर में रहते थे तो वड़नगर रेलवे स्टेशन पर अपने पिता और चाचा की मदद करने के लिए ट्रेन में चाय पहुंचाया करते थे। वड़नगर रेलवे स्टेशन की जिस कैंटीन में नरेंद्र मोदी के पिता चाय बनाते थे वहां तस्वीरों की प्रदर्शनी लगाने का भी कार्यक्रम है।
 
प्रधानमंत्री मोदी का जामनगर में द्वारिकाधीश मंदिर के दर्शन करने और राजकोट में हवाई अड्डे का भूमिपूजन करने का भी कार्यक्रम है। मोदी का वड़नगर में एक जनसभा को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है। (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

11 लाख दीयों से जगमगाई काशी, लेजर शो और ग्रीन आतिशबाजी ने रचा अद्भुत नजारा

भारत की टेंशन बढ़ाने वाले हैं ट्रंप! चीन समेत 16 देशों पर भारी टैरिफ की तैयारी, इस हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान

सपा की पहली लिस्ट आते ही भड़की कांग्रेस! अखिलेश यादव के एक फैसले ने UP की सियासत में मचाया घमासान

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

अगला लेख