biodatamaker
✕

सरकार भविष्य के लिए तैयार कौशल प्रशिक्षण देने को प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री मोदी

Updated: शनिवार, 26 अक्टूबर 2024 (23:05 IST)
PM Narendra Modi News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भरोसा दिया कि सरकार भविष्य के लिए तैयार, वैश्विक रूप से प्रासंगिक कौशल प्रशिक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है।
 
एक आधिकारिक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री ने कौशल दीक्षांत समारोह को दिए गए लिखित संदेश में उम्मीद जताई कि भारत के युवा पेशेवर वैश्विक कार्यबल पर एक स्थाई प्रभाव डालेंगे और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की इसकी यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
ALSO READ: पोस्टर में दिखे पीएम नरेंद्र मोदी के 10 हाथ, बताया युग पुरुष और शिव भक्त
मोदी ने कहा कि भारत अपने युवा कार्यबल की विशेषज्ञता और पैमाने के कारण कुशल प्रतिभाओं के एक शक्ति केंद्र के रूप में तेजी से वैश्विक स्तर पर पहचाना जा रहा है। बयान में कहा गया, प्रधानमंत्री ने भरोसा दिया कि युवाओं को सशक्त बनाने पर केंद्रित नीतियों के साथ, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय भविष्य के लिए तैयार, वैश्विक रूप से प्रासंगिक कौशल प्रशिक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।
ALSO READ: युद्ध और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था : नरेंद्र मोदी
उन्होंने राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान करने के लिए कुशल युवाओं की भूमिका पर जोर दिया, और उन्हें भारत की सबसे बड़ी ताकत बताया। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि 15,000 आईटीआई कौशल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस साल आम बजट आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) सुधार को प्राथमिकता दी गई है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख