ramcharitmanas
✕

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की हालत स्थिर, एम्स में मंगलवार को हो सकती है बाइपास सर्जरी

Updated: शनिवार, 27 मार्च 2021 (22:38 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की हालत स्थिर है और उन्हें आगे की जांच के लिए एम्स ले जाया गया है, जहां मंगलवार को उनकी बाइपास सर्जरी की जा सकती है। राष्ट्रपति भवन के बयान में यह जानकारी दी गई है।

राष्ट्रपति भवन ने कहा, नियमित मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों द्वारा राष्ट्रपति महोदय की देखरेख की जा रही है। उनकी हालत स्थिर है एवं विशेषज्ञ उनकी देखरेख कर रहे हैं।

बयान के अनुसार, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को 27 मार्च की दोपहर को दिल्ली स्थित एम्स ले जाया गया। जांच करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बाइपास सर्जरी कराने की सलाह दी, जो 30 मार्च को सुबह में होने की संभावना है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को शुक्रवार सुबह सीने में तकलीफ होने के बाद स्वास्थ्य जांच के लिए सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल लाया गया था। अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की हालत स्थिर है। उन्हें आगे की जांच के लिए एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) रेफर किया गया है।

राष्ट्रपति भवन के ट्वीट में कहा गया है, नियमित मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों द्वारा राष्ट्रपति महोदय की देखरेख की जा रही है। उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी लेने वाले सभी शुभचिंतकों के प्रति राष्ट्रपति महोदय ने धन्यवाद व्यक्त किया है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को राष्ट्रपति के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल गए थे।(भाषा)

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख