Hanuman Chalisa
✕

पहलगाम के बाद एक और हमले की तैयारी, खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिलते ही बड़ा अलर्ट

Updated: शनिवार, 26 अप्रैल 2025 (14:45 IST)
जम्‍मू-कश्‍मीर के पहलगाम में हुए हमले में 26 लोग मारे जा चुके हैं, पूरे देश में आक्रोश है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों को एक और हमले की आशंका का इनपुट मिला है। दरअसल, पहलगाम हमले के बाद एक और हमले की आशंका जताई जा रही है। हमारे जम्‍मू कश्‍मीर प्रतिनिधि को भी सूत्रों के हवाले से कुछ इसी तरह की जानकारी मिली है।

दरअसल, खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के मुताबिक लश्कर-ए-तैयबा के खतरनाक मॉड्यूल से सचेत रहने के लिए कहा गया है। ये मॉड्यूल कश्मीर में फिर आतंकी हमला करने की तैयारी में है। इस बार भी टारगेट किलिंग के साथ बड़े आतंकी हमले की तैयारी में जुटा हुआ है।

कौन हो सकता है निशाने पर : इस बार भी आतंकियों के निशाने पर टूरिस्ट प्लेस हो सकता है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों को पर्यटन स्‍थलों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा है। घाटी में एक और हमले की आंशका के बीच सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट कर रहने के लिए कहा गया है। इसके चलते जम्‍मू-कश्‍मीर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चप्‍पे-चप्‍पे पर सुरक्षाकर्मी नजर आ रहे हैं। सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है।

बता दें कि पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। इस मामले की शुरुआती जांच से पता चलता है कि इसमें शामिल आतंकवादियों की संख्या पांच से सात हो सकती है। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें पाकिस्तान में प्रशिक्षण प्राप्त कम से कम दो स्थानीय आतंकवादियों से मदद मिली थी।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख