Hanuman Chalisa
✕

राम भक्तों के साथ अन्याय कर रही है मोदी सरकार, न खाना मिल रहा है, न रहने को : प्रवीण तोगड़िया

Updated: सोमवार, 22 अक्टूबर 2018 (10:34 IST)
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में देर रात पहुंचे प्रवीण तोगड़िया ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राम के नाम पर बनने वाली सरकार राम भक्तों के साथ ही अन्याय कर रही है।


उन्होंने कहा कि आज देशभर से आए एक लाख से ज्यादा कार्यकर्ता लखनऊ में एकत्रित हो रहे थे, जगह-जगह बसें रोककर राम भक्तों का खाना बसों से बाहर फेंक दिया गया, ऐसा इसलिए कराया गया, जिससे कि राम भक्तों को खाना न मिले, इसके बाद भी राम भक्त कार्यकर्ता डटे रहे और लखनऊ से सैकड़ों बसों में राम भक्त अयोध्या आने के लिए निकले थे। राम भक्तों का खाना बनाने के लिए लगभग दो ट्रक 4:00 बजे अयोध्या पहुंच गए थे, लेकिन उनसे कहा गया कि आपको खाना नहीं बनाने देंगे और अभी भी खाना बनाने वाले ट्रक बाहर ही खड़े हैं और जितने भी राम भक्तों की बसें आईं हैं, उन्हें अयोध्या के बाहर ही खड़ा कर दिया गया है।

जिला प्रशासन ने सभी आश्रमों में जाकर धमकी देकर कहा है कि एक भी राम भक्त नहीं ठहरेगा। इतना कहते-कहते प्रवीण तोगड़िया भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि हमारे पास अयोध्या में खाना नहीं है, हजारों राम भक्त यहां आए हुए हैं और खाना बनाने का सामान सा‍थ लेकर आए हैं, लेकिन राम भक्तों की सरकार ने खाना बनाने की इजाजत नहीं दी, न मेरे लिए यहां खाना है, न राम भक्त साथियों के लिए खाना है और न ही रहने के लिए हमारे लिए कोई जगह है।

जिला प्रशासन ने सभी आश्रम धमकी देकर बंद करवा दिए हैं। हमारे पास कोई रास्ता नहीं है, इसलिए मैं महंतजी की समाधि के सामने यहीं पर ही बैठूंगा। मेरे जिन राम भक्त साथियों को ठहरने की जगह नहीं मिली है, वह यहां मेरे साथ बैठकर रात गुजारेंगे हमने तो राम भक्तों की सरकार बनाई थी, राम भक्तों को खाना न मिले, रहने को न मिले, इतना अत्याचार तो मुलायम सिंह सरकार में हुआ था या फिर इस सरकार में हुआ है, किसके इशारे पर हुआ है और क्यों, यह मुझे पता नहीं। 

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

110 किमी की रफ्तार से आ रहा चक्रवात 'अकवान', ओडिशा और आंध्र में हाई अलर्ट

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

अगला लेख