ramcharitmanas
✕

प्रशांत किशोर का नीतीश पर तीखा हमला, बोले- ऐसे अहंकारी और संवेदनहीन का सर्वनाश तय

Updated: शनिवार, 17 दिसंबर 2022 (01:07 IST)
पटना। बिहार में शराबबंदी को लेकर घमासान जारी है। इस बीच नीतीश कुमार इन दिनों अपने विवादित बयानों को लेकर राजनीतिक चर्चाओं के केंद्र में बने हुए हैं। इधर एक बार फिर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मुख्‍यमंत्री नीतीश पर तीखा हमला बोला है। प्रशांत किशोर ने नीतीश के विवादित बयान पर कहा, ऐसे अहंकारी और असंवेदनशील व्यक्ति का नाश निश्चित है। उनका बयान मानवता के नाम पर धब्बा है।

खबरों के मुताबिक, चौथे दिन यानी शुक्रवार को भी सदन के बाहर विपक्ष का हंगामा जारी रहा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की लगातार मांग की जा रही। जन सुराज पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर ने जिहुली उत्तरी पंचायत में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज राज्य में आपको शराब की दुकानें तो नजर नहीं आएंगी, लेकिन हर जगह होम डिलीवरी करता हुआ कोई न कोई नजर आ जाएगा।

जहरीली शराब से मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने से मना करते हुए नीतीश ने कहा था कि शराब गंदी चीज है, जो पिएगा वो मरेगा ही। मुख्‍यमंत्री के इस बयान पर प्रशांत किशोर ने भी 48 घंटे में शराबबंदी कानून वापस लेने की मांग की थी और आज उसी बयान को नीतीश कुमार का अहंकार बता रहे हैं।

प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार आज लोगों की मृत्यु पर हंस रहे हैं और कह रहे हैं। ऐसे अहंकारी और असंवेदनशील व्यक्ति का नाश निश्चित है। उनका बयान मानवता के नाम पर धब्बा है। इससे जब विधानसभा में विपक्ष ने जहरीली शराब से हो रही मौतों का मुद्दा उठाया तो नीतीश कुमार भाजपा पर भड़क गए। इसका वीडियो भी खासा वायरल हुआ।
Edited By : Chetan Gour 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख