shradh paksha
✕

प्रशांत किशोर ने फिर साधा नीतीश कुमार पर निशाना, दी यह चुनौती...

Updated: शनिवार, 22 अक्टूबर 2022 (18:11 IST)
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने एक बार फिर बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर भाजपा से मतलब नहीं है तो आपकी पार्टी राज्यसभा में उपसभापति का पद क्‍यों नहीं छोड़ देती।इससे पहले भी प्रशांत किशोर ने नीतीश पर धावा बोला था और कहा था कि नीतीश अभी भी पलटी मार सकते हैं और भाजपा के साथ जाने के लिए उन्होंने अपने एक खास नेता को इस काम के लिए रिजर्व रख रखा है।

खबरों के अनुसार, प्रशांत किशोर और नीतीश कुमार के बीच चल रहे वाकयुद्ध में राजनीतिक रणनीतिकार ने शनिवार को एक बार फिर बिहार के मुख्‍यमंत्री पर निशाना साधा है। प्रशांत किशोर ने ट्वीट किया, नीतीश कुमार जी अगर आपका भाजपा, एनडीए से कोई लेना-देना नहीं है तो अपने सांसद को राज्यसभा के उपसभापति का पद छोड़ने के लिए कहें। उन्होंने आगे यह भी सुझाव दिया कि आपके पास हर समय दोनों तरीके नहीं हो सकते।

इससे पहले भी उन्होंने नीतीश पर धावा बोला था और कहा था कि नीतीश अभी भी पलटी मार सकते हैं और बीजेपी के साथ जाने के लिए उन्होंने अपने एक खास नेता को इस काम के लिए रिजर्व रख रखा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हालांकि प्रशांत किशोर के इस दावे को खारिज करते हुए कहा था कि पब्लिसिटी के लिए प्रशांत किशोर इस तरह का बयान देते रहते हैं। नीतीश ने कहा था कि वे प्रचार के लिए कुछ भी बोल देते हैं। इन बातों से हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है।

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को सियासी तौर बीजेपी से आंतरिक संबंधों पर घेरते हुए उन्हें अपनी पार्टी के सांसद हरिवंश को राज्यसभा के उपाध्यक्ष का पद छोड़ने के लिए कहने की चुनौती दी है। किशोर का यह जवाब नीतीश कुमार के उन दावों को खारिज करने के एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि वह अभी भी भाजपा के संपर्क में हैं।
Edited by : Chetan Gour

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख