suvichar
✕

भारत-अमेरिका संबंध विश्व के लिए महत्वपूर्ण : राष्ट्रपति

Updated: सोमवार, 3 जुलाई 2017 (18:40 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच भागीदारी मानव गतिविधियों के हर पहलू से जुड़ी है और यह पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है। भारत, अमेरिका के साथ अपने संबंधों को और गहरा तथा मजबूत बनाने को भी प्राथमिकता देता है। हमारे बहुआयामी संबंध वैश्विक स्तर पर सभी मानव गतिविधियों के लिए अहम हैं।
 
मुखर्जी ने अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अमेरिकी प्रशासन तथा वहां के लोगों को बधाई देते हुए अपने संदेश में कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र और सबसे पुराने लोकतंत्र के बीच की भागीदारी समान मूल्यों और परस्पर बढ़ते रणनीतिक हितों पर आधारित है। हमारे बहुआयामी संबंध वैश्विक स्तर पर सभी मानव गतिविधियों के लिए अहम हैं।
 
राष्ट्रपति ने कहा कि मैं इस अवसर पर भारत सरकार, भारत के लोगों तथा अपनी तरफ से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तथा अमेरिका के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। भारत, अमेरिका के साथ अपने संबंधों को और गहरा तथा मजबूत बनाने को भी प्राथमिकता देता है। 
 
मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हाल की अमेरिका यात्रा तथा इस दौरान आपसे हुए विचार-विमर्श से दोनों देशों को परस्पर सहयोग और लाभ के लिए ज्यादा अवसर मिलेंगे और आने वाले समय में दोनों को इसका लाभ मिलेगा। मुखर्जी ने कहा कि मैं इस अवसर पर आपके अच्छे स्वास्थ्य के साथ ही अमेरिका के लोगों की खुशहाली की कामना करता हूं। (वार्ता)
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख