dharma sangrah
✕

देश में नहीं हुआ अपेक्षित विकास : नरेन्द्र मोदी

Updated: सोमवार, 3 जुलाई 2017 (17:50 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इस बात पर अफसोस जताया कि देश में अपेक्षित विकास नहीं हुआ है और भारतीय प्रशासनिक सेवा के युवा अधिकारियों को सलाह दी कि वे बदलाव को रोकने वाली सोच से बचें। 
 
मोदी ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2015 बैच के अधिकारियों को संबोधित करते हुए यहां कहा कि जो देश भारत के बाद आजाद हुए और जिनके पास यहां के मुकाबले संसाधनों की भी कमी थी, उन्होंने विकास की नई ऊंचाइयां छू लीं। उन्होंने कहा कि भारत में उतना विकास नहीं हुआ जितना हो सकता था। 
 
उन्होंने युवा आईएएस अधिकारियों का बदलाव को रोकने वाली मानसिकता से दूर रहकर देश की प्रशासनिक व्यवस्था को 'नए भारत ' की ऊर्जा से भरने का आह्वान किया। व्यवस्था में आमूलचूल बदलाव के लिए प्रभावी परिवर्तन और साहस की जरूरत है। पृथक किस्म की प्रशासनिक व्यवस्था के कारण अधिकारी अपनी पूरी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाते।
 
प्रधानमंत्री ने युवा अधिकारियों से अपने वरिष्ठ अधिकारियों से खुलकर बातचीत करने को कहा ताकि उनके नए विचारों और ऊर्जा के समन्वय से व्यवस्था को फायदा मिल सके। मोदी ने इन अधिकारियों से कहा कि केंद्रीय लोकसेवा आयोग की परीक्षा पास करने के दौरान उन्होंने जिन चुनौतियों सामना किया उसके अनुभवों से वे व्यवस्था के साथ-साथ आम आदमी की जिंदगी में भी सकारात्मक बदलाव लाएं। (वार्ता)
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख