Daily Horoscope
✕

बेटे अभिजीत ने कहा, प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य में सुधार के संकेत

Updated: बुधवार, 19 अगस्त 2020 (12:24 IST)
नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के पुत्र अभिजीत मुखर्जी ने बुधवार को कहा कि उनके पिता की हालत स्थिर है और स्वास्थ्य में सुधार के सकारात्मक संकेत नजर आ रहे हैं।
 
चौरासी साल के मुखर्जी को तबीयत बिगड़ने के बाद 10 अगस्त को नई दिल्ली स्थित सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके मस्तिष्क में खून का थक्का हटाने के लिए ऑपरेशन किया गया है। पूर्व राष्ट्रपति की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। 
 
अभिजीत ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि आप सभी की दुआओं और डॉक्टरों के अथक प्रयासों से मेरे पिता अब स्थिर हैं। उनके शरीर के सभी प्रमुख अंग लगातार नियंत्रण में और सही तरीके से काम कर रहे हैं। उनके स्वास्थ्य में सुधार के सकारात्मक संकेत नजर आए हैं। आप सभी से विनती है कि उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें।

अस्‍पताल की ओर से बुधवार को जारी किए गए हेल्‍थ बुलेटिन के अनुसार पूर्व राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सेहत में गिरावट हो रही है। प्रणब मुखर्जी के फेफड़ों में अब इंफेक्‍शन होने के संकेत दिख रहे हैं। उनका इलाज लगातार वेंटिलेटर पर हो रहा है।

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख