suvichar
✕

प्रमोद सावंत ने मुख्यमंत्री का पदभार संभाला, शक्ति परीक्षण 20 मार्च को

Updated: मंगलवार, 19 मार्च 2019 (15:37 IST)
पणजी। गोवा के नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने मंगलवार को शहर के पास पोरवोरिम के राज्य सचिवालय में अपना कार्यभार संभाला।

डॉ. सावंत मुख्यमंत्री का पदभार संभालने से पहले शहर के पास डोना पाउला में दिवंगत नेता मनोहर पर्रिकर के निजी आवास पर गए और पर्रिकर के बेटे उत्पल और अभिजीत से मिले और बाद में उन्होंने शहर के महालक्ष्मी मंदिर के भी दर्शन किए।

पूर्व मुख्यमंत्री के आवास पर जाने के बाद उन्होंने कहा, पर्रिकर के बेटे उत्पल और अभिजीत मेरे दोस्त हैं। यह मेरा कर्तव्य है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद मैं उनसे मिलने जाऊं। अभी तक मैं अपने कार्यालय नहीं गया हूं। मैं उनसे मिलने आया हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा, मनोहर पर्रिकर मेरे राजनीतिक आदर्श और गुरु थे। वे मेरे पिता समान थे। मैं राजनीति में हूं और विधायक, विधानसभा अध्यक्ष बना केवल उनकी वजह से। यह मेरी शिष्टाचार भेंट है।

डॉ. सावंत ने कहा कि मंत्रियों को प्रभार जल्द से जल्द सौंपा जाएगा। सूत्रों के अनुसार हालांकि 20 मार्च (बुधवार) को सदन में शक्ति परीक्षण की संभावना है। उन्होंने कहा कि विधानसभा उपाध्यक्ष माइकल लोबो सदन में शक्ति परीक्षण कराने के लिए अस्थायी विधानसभा अध्यक्ष होंगे।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख