Daily Horoscope
✕

SC/ST एक्ट पर अपने कदम से पीछे नहीं हटना चाहती भाजपा

Updated: रविवार, 9 सितम्बर 2018 (17:05 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देश में डीजल एवं पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर उठने वालों सवालों पर रविवार को चुप्पी साध ली जबकि अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार कानून को लेकर अपने रुख पर कायम रहने की बात कही।
 
 
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की यहां चल रही बैठक की मीडिया को जानकारी देने के लिए आए मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से पेट्रोल एवं डीजल की बढ़ती कीमतों के बारे में सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दौरान महंगाई की दर 10 प्रतिशत थी जबकि मोदी सरकार के कार्यकाल में यह दर 5 प्रतिशत से नीचे है। सरकार इस बारे में ठीक दिशा में कदम उठाएगी।
 
यह पूछे जाने पर कि 2022 तक नए भारत का निर्माण होने पर डीजल एवं पेट्रोल की क्या कीमत क्या होगी? जावड़ेकर ने कहा कि सरकार सबको साथ लेकर विकास कार्य करती है। देश में लोगों की क्रयशक्ति बढ़ रही है। पेट्रोलियम पदार्थों को वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) के दायरे में लाए जाने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में सभी पार्टियों की सरकारों के साथ मिलकर आम सहमति से कोई निर्णय किए जाते हैं।
 
इस बारे में बार-बार प्रश्न पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि आप लोगों को राजनीतिक प्रस्ताव की प्रति मिल जाएगी। यह पूछे जाने पर कि देश में अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण कानून को लेकर सवर्ण समाज के आंदोलन को लेकर कार्यकारिणी में क्या चर्चा हुई? जावड़ेकर ने कहा कि हमने पूरे समाज को एकसाथ लेकर सबके विकास की नीति बनाई है। हम जो निर्णय लेते हैं, वे पूरे सोच-विचार के बाद ही लेते हैं। (वार्ता)

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख