Daily Horoscope
✕

Power crisis : गुल हुई मुंबई की बिजली, लोग परेशान

Updated: गुरुवार, 28 अप्रैल 2022 (20:07 IST)
मुंबई। देश की वित्तीय राजधानी मुंबई और आसपास के उपनगरों के कई इलाकों में मंगलवार सुबह बिजली गुल हो गई। ट्रांसमिशन लाइन में तकनीकी खामी की आशंका है। बिजली कटौती ऐसे समय में की गई है, जब राज्य लगभग 2,500 मेगावाट की बिजली की कमी से जूझ रहा है। इस कारण बिजली वितरण निगम (डिस्कॉम) को अनिवार्य रूप से कुछ इलाकों में बिजली की आपूर्ति में कटौती करनी पड़ रही है। इससे पहले इस साल फरवरी और अक्टूबर 2020 में भी राज्य में बिजली की समस्या उत्पन्न हुई थी।

ALSO READ: बिजली कटौती को लेकर सीएम योगी का फरमान, अनावश्यक बिजली की कटौती कतई न की जाए
खबरों के अनुसार, मध्य मुंबई के कुछ हिस्सों के साथ-साथ मुंबई के नगरपालिका क्षेत्र में भांडुप तथा मुलुंड जैसे उपनगरों और ठाणे तथा डोंबिवली के आसपास के शहरों में सुबह करीब 10 बजे बिजली गुल हो गई थी।
 
राज्य डिस्कॉम के एक अधिकारी ने बताया कि कल्याण के पास पडघा में स्थित महाराष्ट्र स्टेट ट्रांसमिशन कंपनी के सब स्टेशन में कोई तकनीकी खामी (ट्रिपिंग) के कारण ठाणे, भांडुप, मुलुंड, कल्याण और डोंबिवली जैसे इलाकों में राज्य डिस्कॉम ने बिजली की कटौती की है। सेवाएं बहाल करने की कोशिश जारी है।
 
‘टॉटा पॉवर’ के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रारंभिक आकलन के अनुसार, मुंबई और उपनगरीय क्षेत्रों को बिजली की आपूर्ति करने वाली ‘महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड’ (एमएसईटीसीएल) की लाइन में तकनीकी खामी के कारण मुंबई के कुछ हिस्सों में बिजली की कटौती की गई है।
 
वित्तीय राजधानी में आम तौर पर ‘लोड शेडिंग’ के तहत बिजली कटौती नहीं की जाती, लेकिन 2020 अक्टूबर में ऐसी ही समस्या का सामना करना पड़ा था। उस समय उपनगरीय ट्रेन नेटवर्क की सेवाओं में भी व्यवधान आया था।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश, झारखंड, जम्मू कश्मीर समेत देश के 12 राज्यों में इन दिनों बिजली संकट नजर आ रहा है।
 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

कहां से आया 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम कटने का आंकड़ा? पूर्व जजों के आयोग ने CM योगी से मांगे सबूत

हर हिंदू घर में रखे लाइसेंसी बंदूक वरना... MLA टी. राजा सिंह के इस बयान से मचा बवाल

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया

अगला लेख