Daily Horoscope
✕

‘नीतीश कुमार’ को क्‍यों पसंद नहीं आया ‘योगी का जनसंख्‍या वाला आइड‍िया’ ?

Updated: सोमवार, 12 जुलाई 2021 (19:45 IST)
अभी देशभर में जनसंख्‍या को लेकर हल्‍ला है। ऐसे में भाजपा शासित असम और यूपी में जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाने की कवायद चल रही है। यूपी में तो योगी सरकार ने इसका ब्‍लू प्र‍िंट भी तैयार कर लिया है।

इस बीच एनडीए में शामिल जदयू की राय कुछ और ही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को योगी सरकार का जनसंख्या पर कानून बनाने का वाला आइडिया पसंद नहीं आया है। उनका कहना है कि कानून बनाने से जनसख्या नियंत्रित नहीं हो सकती है। जनसंख्या नियंत्रण के लिए लोगों को जागरूक करने जरूरी है। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण के लिए शिक्षा पर जोर देने की बात कही है।

नीतीश ने योगी का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ लोग सोचते हैं कि कानून बना देंगे तो जनसंख्या कम हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने बताया कि महिला पढ़ी लिखी होगी तो अपने आप जनसख्या नियंत्रित हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सोच सोच का फर्क है। हम लोगों की सोच है कि पढाई से ही इसे नियंत्रित कर सकते हैं।

नीतीश ने कहा कि जो राज्य जो करना चाहें करें परन्तु हमारी राय यह है कि सिर्फ क़ानून बनाने से जनसंख्या नियंत्रित हो जाएगी। नीतीश ने कहा कि जब महिलाएं पूरी तरह पढ़ी लिखी होंगी तो प्रजनन दर कम होगी। हमें लगता है 2040 तक जनसंख्या बढ़ोतरी कम हो जाएगी और फिर ये कम होना शुरू होगी।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

अगला लेख