Hanuman Chalisa
✕

भारत ने पाकिस्तान से कहा, लौटाए कब्‍जे वाला कश्‍मीर

Updated: बुधवार, 12 दिसंबर 2018 (16:11 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने पाकिस्तान से उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को लौटाने के लिए कहा है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बुधवार को लोकसभा में बताया कि गत 30 दिसंबर को पाकिस्तान से एक फिर कहा गया है कि वह कश्मीर का उसके कब्जे वाला हिस्सा वापस करे।


उन्होंने कहा कि हमने समय-समय पर बार-बार पाकिस्तान से कश्मीर पर से अवैध कब्जा छोड़ने के लिए कहा है। उत्तर में कहा गया है कि वर्ष 1994 में संसद ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव अंगीकार कर इस बात की घोषणा की थी कि जम्मू-कश्मीर का पूरा राज्य भारत का अभिन्न हिस्सा रहा है और हमेशा रहेगा।

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के 78,000 वर्ग किलोमीटर के भारतीय भू-भाग पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। इसके बाद उसने चीन के साथ 2 मार्च 1963 को एक 'सीमा समझौता' कर जम्मू-कश्मीर के उसके अवैध कब्जे वाले भू-भाग में से 5,180 वर्ग किलोमीटर चीन को दे दिया।

लिखित उत्तर में एक बार फिर दोहराया गया है कि पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के एक हिस्से पर अवैध तथा बलात कब्जा बनाए रखा है।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

हर हिंदू घर में रखे लाइसेंसी बंदूक वरना... MLA टी. राजा सिंह के इस बयान से मचा बवाल

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, गंगा पर नीतीश सेतु का उद्घाटन, अब सफर होगा आसान

2027 में साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, MPPSC ने जारी किया कैलेंडर

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

अगला लेख