sundarkand

पीएनबी सभी देनदारियां करेगा पूरी...

Updated: गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018 (17:21 IST)
मुम्बई। अब तक की सबसे बड़ी बैंक धोखाधड़ी से जूझ रहे पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने कहा है कि उसके पास इतनी परिसंपत्ति और पूंजी है कि वह इस मामले में सभी देनदारियां पूरी कर सकता है। पीएनबी ने बीएसई द्वारा 11,400 करोड़ रुपए की फर्जी लेनदेन का बैंक की वित्तीय और संचालन स्थिति पर पड़ने वाले असर के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में गुरुवार को यह बयान दिया।


बीएसई ने इस मामले में पीएनबी से स्पष्टीकरण मांगा था। बीएसई ने यह भी पूछा था कि मामले के मुख्य आरोपी नीरव का कहना है कि पीएनबी ने इसे सार्वजनिक करके ॠण वसूली के सभी विकल्प खत्म कर दिए हैं। इस पर बैंक ने कहा कि नीरव मोदी का यह तर्क गलत है, क्योंकि बैंक ने अपनी ॠण वसूली के लिए सिर्फ कानूनी रास्ता ही अपनाया है।

स्टॉक एक्सचेंज ने कहा कि शुरुआत में बैंक ने 280 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी रिपोर्ट की, लेकिन इसके बाद उसने बीएसई को 11,000 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की जानकारी दी। इस पर पीएनबी ने कहा कि प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने अपने निदेशक मंडल और बीएसई तथा एनएसई को पांच फरवरी को 280.70 करोड़ रुपए की धोखधड़ी की जानकारी दी, लेकिन आगे की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद यह राशि बढाकर 11,394.02 करोड रुपए (1.77 अरब डॉलर) की गई।

इसी के बाद 13 फरवरी की शाम को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में एफआईआर दर्ज कराया गया और अगले दिन 14 फरवरी की सुबह दोनों शेयर बाजारों को इस बाबत जानकारी दी गई। पीएनबी ने यह भी बताया कि उसने पहले बीएसई और एनएसई को एफआईआर की जानकारी नहीं दी, क्योंकि इस बाबत सार्वजनिक खुलासा होने से धोखाधड़ी करने वाला सचेत हो जाता जिससे ॠण वसूली पर असर पड़ता। (वार्ता)

Show comments

सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला करने वाला कौन? निहंग की पहचान हुई, पुलिस पूछताछ में बताई हमले की वजह

BSNL के 2 रिचार्ज प्लान में बड़ा बदलाव, ₹1 वाले प्लान में घटे फायदे; ₹2,399 प्लान में मिली 47 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

Bharat Tiwari : एनकाउंटर में मारे गए भारत तिवारी के परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

Air India के सभी पायलटों का होगा अनिवार्य डोप टेस्ट, Phuket-Delhi फ्लाइट हादसे के बाद बढ़ी सख्ती, नियमों से आगे बढ़कर लिया फैसला

ChatGPT और Google Gemini ने पार किया 1 अरब यूजर्स का आंकड़ा, AI की दुनिया में बदल गया मुकाबला

सभी देखें

NALSAR छात्रों को बड़ी राहत, BCI ने बदला अपना आदेश, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स की प्रैक्टिस पर लगी रोक हटाई

परिसीमन पर तमिलनाडु CM विजय ने PM मोदी को लिखा पत्र, लोकसभा सीटों की संख्या 543 पर स्थायी रूप से तय करने की मांग

उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन टनल ढही, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

राम मंदिर के पुजारियों का नया ड्रेस कोड लागू, अब बिना सिले वस्त्रों में होगी रामलला की पूजा!

पटियाला में किराए का घर देखने गए दंपति पर पिटबुल का हमला, पत्नी की सर्जरी, CCTV वीडियो वायरल

अगला लेख