dharma sangrah
✕

पीएनबी घोटाले में 52 स्थानों पर छापे, कुल जब्ती 5649 करोड़

Updated: शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2018 (23:30 IST)
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में हुए लगभग 11400 करोड़ रुपए के फर्जी लेनदेन के मामले में मुख्य आरोपी नीरव मोदी और गीतांजलि जेम्स के परिसरों पर छापेमारी की कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी रखी और अब तक कुल मिलाकर 52 स्थानों पर छापेमारी करते हुए 5649 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई है।


निदेशालय ने बताया कि लखनऊ और पटना सहित कई अन्य शहरों में छापेमारे की कार्रवाई की गई है। आज 35 स्थानों पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें 549 करोड़ रुपए के सोना, हीरे और जवाहरात जब्त किए गए हैं।

निदेशालय ने गुरुवार को इस मामले में राजधानी दिल्ली, मुंबई, सूरत और कई शहरों पर कुल मिलाकर 17 स्थानों पर छापेमारी की थी, जिसमें 5100 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई थी। इस तरह से इस मामले में अब तक 52 स्थानों पर छापेमारी कर 5649 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

इस बीच आयकर विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, उसने इस घोटाले को लेकर नीरव मोदी से जुड़ी एक कंपनी फायरस्टार डायमंड इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के 21 बैंक खाते सीज किए हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने गीतांजलि समूह के विरुद्ध नया मामला दर्ज किया है। (वार्ता)

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख