Daily Horoscope
✕

पीएनबी धोखाधड़ी : प्रवर्तन निदेशालय ने नीरव मोदी के परिवार, अमेरिकी साझेदार को समन किया

Updated: शुक्रवार, 18 मई 2018 (22:50 IST)
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने फरार चल रहे हीरा कारोबारी नीरव मोदी के पिता और भाई सहित परिवार के कम से कम 4 सदस्यों और उसके अमेरिकी व्यापार साझेदार को 2 अरब डॉलर से अधिक के पीएनबी धोखाधड़ी से जुड़े एक धनशोधन मामले के सिलसिले में समन किया है।
 
 
अधिकारियों ने बताया कि परिवार के सदस्यों से पूछताछ करने की जरूरत है, क्योंकि कई वित्तीय लेन-देन और नीरव मोदी के व्यापार उनसे जुड़े हैं। अधिकारियों ने बताया कि समन नीरव मोदी के पिता दीपक मोदी, भाई निशाल मोदी, बहन पूर्वी मेहता, उसके पति मयंक मेहता और जौहरी के अमेरिका स्थित कंपनी फायरस्टार डायमंड इंक के निदेशक मिहिर भंसाली को जारी किए गए हैं।
 
उन्होंने कहा कि समन धनशोधन रोकथाम कानून के तहत जारी किए गए हैं और ये ई-मेल के जरिए भेजे गए हैं, क्योंकि सभी 5 व्यक्ति विदेश में बसे हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि दीपक मोदी के बेल्जियम के एंटवर्प में होने का संदेह है, निशाल और भंसाली अमेरिका में हो सकते हैं तथा मेहता परिवार कथित रूप से हांगकांग में है।
 
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यद्यपि उनके वर्तमान ठिकानों के बारे में वास्तविक जानकारी नहीं है इसलिए समन ई-मेल के जरिए भेजे गए हैं। निदेशालय ने उनसे कहा है कि वे अगले कुछ दिनों में मामले के जांच अधिकारी के समक्ष मुंबई में पेश हों।
 
यद्यपि सूत्रों ने बताया कि एजेंसी उनके पेश होने और जांच में शामिल होने को लेकर बहुत अधिक आशावान नहीं है। मिलने वाले जवाब के आधार पर आगे के कदम पर मामलों के आधार पर अलग-अलग निर्णय किया जाएगा। प्रवर्तन निदेशालय ने इससे पहले नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चौकसी को इसी तरह से समन किया था लेकिन वे उसके समक्ष पेश नहीं हुए। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख