biodatamaker

पीएम नरेंद्र मोदी रवांडा के राष्‍ट्रपति को तोहफे में देंगे 200 गायें

Updated: शनिवार, 21 जुलाई 2018 (11:28 IST)
नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 जुलाई से 27 जुलाई तक रवांडा, युगांडा और दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर रहेंगे। मोदी अपने रवांडा दौरे के दौरान रवांडा के राष्‍ट्रपति पॉल कागामे को तोहफे के रूप में 200 गायें देंगे। पीएम मोदी इस दौरान जोहानिसबर्ग में ब्रिक्‍स सम्‍मेलन में भी हिस्‍सा लेंगे। इसमें अंतरराष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा समेत कई अंतरराष्‍ट्रीय महत्‍व के मुद्दों पर चर्चा होने की उम्‍मीद है।
 
 
प्रधानमंत्री मोदी जब रवांडा पहुंचेंगे तो रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागामे उनका स्वागत करेंगे। इस दौरान वह प्रतिनिधिमंडल स्तरीय बातचीत करेंगे। किगाली जीनोसाइड मेमोरियल में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और व्यापार मंच को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे की एक और महत्वपूर्ण बात रवेरू मॉडल गांव का दौरा कर रवांडा की ‘गिरिंका’ योजना के लिए 200 गायों तो तोहफे में देना है। प्रधानमंत्री मोदी 200 गाय रवांडा के राष्‍ट्रपति को तोहफे में देकर वहां भारत का सहयोग बढ़ाना चाहते हैं।
 
 
अधिकारियों के मुताबिक ये सभी गायें रवांडा की ही हैं। उन्‍हें वहीं पाला और बड़ा किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी जिस गिरिंका कार्यक्रम के तहत इन गायों को रवांडा के राष्‍ट्रपति को देंगे, उसका भी काफी महत्‍व है। गिरिंका शब्‍द का अर्थ भी होता है 'पास में एक गाय होना।' रवांडा के अधिकारियों के मुताबिक यह संस्‍कृति सदियों पुरानी है। इसके तहत पहले के दौर में भी लोगों को एक सूत्र में में बांधने का काम किया जाता था। इसके तहत गाय को एक से दूसरे परिवार तक पहुंचाया जाता है।
 
 
दरअसल यह कार्यक्रम रवांडा की सरकार चलाती है। सरकार की इस योजना के तहत गरीब परिवार को दी गई गाय से हुए बछड़े को उस परिवार के पड़ोसी को देना होता है। इससे गाय और डेयरी उत्‍पादों को लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलती है। 
 
 
इस योजना का मकसद है 'एक गरीब परिवार को एक गाय'। मतलब प्रत्‍येक गरीब परिवार को एक गाय देकर उन्‍हें थोड़ा सामर्थ्‍यवान बनाना है। रवांडा की सरकार ने यह कार्यक्रम वर्ष 2006 में लांच किया था। वहां की सरकार का दावा है कि इस योजना के तहत करीब 3.5 लाख परिवारों को फायदा पहुंचाया गया है। (एजेंसी)
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख