Dhanteras
✕

थॉमस कप विजेता टीम से मिले PM नरेंद्र मोदी, कुछ सुनी, कुछ अपनी सुनाई

Updated: रविवार, 22 मई 2022 (16:47 IST)
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास ‘7 लोक कल्याण मार्ग’ पर थॉमस कप और उबर कप के बैडमिंटन चैंपियंस से मुलाकात की।

इस दौरान खिलाड़ियों ने पीएम के साथ अपने अनुभव साझा किए। थॉमस कप जीतने वाले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों से पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘मैं देश की ओर से पूरी टीम को बधाई देता हूं। यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है’ पीएम कहा कि किसी भी टूर्नामेंट में कोई भी निर्णायक मैच सांस खींच लेने वाला होता है। इस पर खिलाड़ियों ने कहा कि मैच चाहे पहला हो या अंतिम हमने हमेशा देश की जीत दिखी।

पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। आपको बता दें कि भारत ने कुछ दिन पहले ही थॉमस कप के फाइनल मुकाबले में 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया को हराकर पहली बार यह खिताब अपने नाम किया था।

भारतीय टीम पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी। भारत को थॉमस कप जिताने में कप्तान किदांबी श्रीकांत, चिराग-सात्विक की जोड़ी और युवा शटलर लक्ष्य सेन का रहा। इसके अलावा एचएस प्रणॉय ने भी मुश्किल समय में चोटिल होने के बावजूद जीत हासिल की और देश को चैंपियन बनाया था। उबर कप में भारतीय टीम मेजबान थाइलैंड से क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई थी।

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

मध्यप्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मुरैना में मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के तहत स्वामित्व दस्तावेजों के रजिस्ट्री अभियान में होंगे शामिल

मिडटर्म चुनाव में हार के बाद अमेरिकी शेयर बाजार धड़ाम, निवेशकों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे, क्या बोले ट्रंप?

LIVE: पटना के मनेर में मुठभेड़, 3 आरोपी ढेर

Top News 6 November: धनतेरस की धूम से लेकर बल्ड बैंक पर साइबर अटैक तक, जानिए आज दिनभर की 5 बड़ी खबरें

अगला लेख