dharma sangrah
✕

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'मन की बात' से जुड़ी खास बातें...

Updated: रविवार, 26 नवंबर 2017 (12:11 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम के माध्यम से जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विश्व ने अब आतंकवाद के विध्वंसकारी पहलुओं को समझा है और दुनिया के देश इसे पराजित करने के लिए साथ आए हैं। कार्यक्रम से जुड़ी हर जानकारी...
* आज हमारे दिव्यांग भाई-बहन किसी भी क्षेत्र में किसी से कम नहीं। 
* सॉइल हेल्थ कार्ड को लेकर किसानों का उत्साह बढ़ा। 
* किसान यूरिया का उपयोग कम करें तो धरती की सेहत सुधरेगी। 
* यूरिया धरती मां की सेहत खराब कर रहा है। 
* मिट्टी के बिना धरती पर जीवन संभव नहीं, इसलिए संरक्षण जरूरी। 
* 5 दिसंबर को विश्व मिट्टी दिवस। भारत सदियों से पर्यावरण के प्रति सचेत रहा। 
* भारतीय नौसेना ने कई देशों में आपात स्थिति में मदद की। 
* भारत की नौसेना मानवता की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती है। 
* महासागरों के साथ भारत का अटूट संबंध। 
* चोल नौसेना में महिलाओं को भी अहम जिम्मेदारी मिली थी। 
* चोल वंश की नौसेना दुनिया की सबसे शक्तिशाली नौसेना थी। 
* 4 दिसबंर को देश नौसेना दिवस मनाएगा, सभी को शुभकामनाएं।
* विश्व ने अब आतंकवाद के विध्वंसकारी पहलुओं को समझा है और दुनिया के देश इसे पराजित करने के लिए साथ आए हैं।
* अब आतंकवाद ने दुनिया में भयंकर रूप ले लिया है। 
* पहले जब हम कहते थे तो दुनिया आतंकवाद को नहीं समझती थी। 
* आतंकवाद ने विश्व की मानवतावादी ताकतों को ललकारा है। 
* आतंकवाद, उग्रवाद हमारी सामाजिक संरचना को कमजोर बना रहा है।
* भारत पिछले 40 सालों से आतंकवाद का दंश झेल रहा है। 
* देश उन बहादुर नागरिकों, पुलिसकर्मियों, सुरक्षाकर्मी, उन हर किसी का स्मरण करता है, उनको नमन करता है जिन्होंने अपनी जान गंवाई। यह देश कभी उनके बलिदान को नहीं भूल सकता।
* 26/11 को मुंबई में जान गंवाने वालों को देश कभी नहीं भूल सकता।
* 26/11 को संविधान दिवस है तो वहीं इसी दिन मुंबई पर हमला हुआ था। 
* सरदार पटेल ने देश को एकसूत्र में बांधा। 
* हमारे संविधान की पहचान समानता है। 
* नागरिक हो या प्रशासन- सभी संविधान की भावना के हिसाब से आगे बढ़ें। 
* आज संविधान निर्माताओं को याद करने का दिन। 
* 26/11 हमारा संविधान दिवस है। 
* कौन हिन्दुस्तानी होगा जिसे अपनी फौज पर गर्व नहीं? 
* छोटे-छोटे बच्चे देश की समस्या को समझने लगे हैं। 
* बाल दिवस पर कर्नाटक के बच्चों से संवाद का अवसर मिला। 
* 'मन की बात' का यह 38वां एपिसोड है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख