Hanuman Chalisa
✕

PM नरेन्द्र मोदी के लद्दाख से दौरे से बौखलाया चीन

Updated: शुक्रवार, 3 जुलाई 2020 (13:49 IST)
नई दिल्ली। पिछले दिनों भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद शुक्रवार को अचानक लद्दाख पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के कदम से चीन बुरी तरह बौखला गया है। 
 
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने पीएम की विदेश यात्रा पर बयान जारी कर कहा कि हालात बिगाड़ने वाला कोई भी कदम नहीं उठाना जाना चाहिए। झाओ ने कहा कि तनाव घटाने के लिए सैन्य और राजनयिक स्तर पर बातचीत जारी है। अत: किसी और पक्ष को इस मामले में दखल नहीं देना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि मोदी सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ सुबह करीब साढ़े नौ बजे लेह पहुंचे, जहां निमू में उन्होंने थलसेना, वायुसेना और आईटीबीपी के जवानों से बातचीत की। सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को सीमा की स्थिति के बारे में अवगत कराया। 
 
सिंधु नदी के तट पर 11,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित निमू सबसे दुर्गम स्थानों में से एक है। यह जंस्कार पर्वत श्रृंखला से घिरा हुआ है। आपको बता दें कि मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ में कहा था कि भारत ने लद्दाख में अपनी भूमि पर आंख उठाकर देखने वालों को करारा जवाब दिया है।
 

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

Uttarakhand News : धामी सरकार का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 155.96 करोड़ रुपये मंजूर; कर्मचारियों का DA भी बढ़ा

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

यूक्रेन सहायता पर जर्मनी में बंटी हुई है राय

Gujarat Accident : कच्छ में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, सेना के जवानों के परिवार के 7 लोगों की मौत, 3 मासूम भी शामिल

राजस्थान में कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 9 की मौत, खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहा था परिवार

अगला लेख