Hanuman Chalisa
✕

PM मोदी के भोपाल दौरे से पहले राज्यपाल, CM शिवराज सहित 350 लोगों का RT-PCR टेस्ट

Updated: रविवार, 14 नवंबर 2021 (23:01 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को भोपाल में आयोजित किए जाने वाले ‘जनजातीय गौरव दिवस महासम्मेलन’ में भाग लेने के लिए मध्यप्रदेश का दौरा करेंगे, जहां वे जनजातीय समुदाय के कल्याण के लिए कई पहल की शुरुआत करेंगे। पीएम मोदी के निकट रहने वाले मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सहित लगभग 350 लोगों का आरटी-पीसीआर परीक्षण कराया जा रहा है।
 
केंद्र सरकार 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मना रही है। प्रधानमंत्री मोदी भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित किए जाने वाले जनजातीय गौरव दिवस महासम्मेलन में मध्य प्रदेश में ‘राशन आपके ग्राम’ योजना की शुरुआत करेंगे।
 
बयान के मुताबिक इस योजना का उद्देश्य जनजातीय समुदाय के लाभार्थियों को हर महीने उनके अपने गांवों में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन का मासिक कोटा पहुंचाना है ताकि उन्हें अपना राशन लेने के लिए उचित मूल्य की दुकान पर न जाना पड़े।
 
प्रधानमंत्री इस महासम्मेलन के दौरान ‘मध्यप्रदेश सिकल सेल (हीमोग्लोबिनोपैथी) मिशन’ के आगाज के अवसर पर लाभार्थियों को आनुवांशिक परामर्श कार्ड भी सौंपेंगे। यह मिशन सिकल सेल एनीमिया, थैलेसीमिया और अन्य हीमोग्लोबिनोपैथी से पीड़ित मरीजों की जांच एवं उपचार करने तथा इन बीमारियों के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के लिए शुरू किया जा रहा है। इन रोगों का प्रभाव मध्य प्रदेश के जनजातीय समुदाय के लोगों में व्‍यापक रूप से देखा जा रहा है।
 
बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री देश भर के विभिन्‍न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 50 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की आधारशिला रखेंगे जिनमें आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, त्रिपुरा और दादरा व नगर हवेली तथा दमन व दीव शामिल हैं।
 
प्रधानमंत्री जनजातीय स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी और मध्य प्रदेश के जनजातीय समुदाय के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों एवं नायकों की एक फोटो प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे। प्रधानमंत्री ‘विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों’ के नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे।
 
बयान के मुताबिक अपने इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री पुनर्विकसित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का भी उद्घाटन करेंगे और इसके साथ ही मध्यप्रदेश में रेलवे की कई पहल की शुरुआत करेंगे।
350 की आरटी पीसीआर जांच : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोमवार को भोपाल दौरे पर उनके निकट रहने वाले मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित लगभग 350 लोगों का आरटी-पीसीआर परीक्षण कराया जा रहा है।
 
एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि राज्यपाल और मुख्यमंत्री के अलावा मंत्रिपरिषद के सदस्य, विधायक, सुरक्षाकर्मी, अधिकारी और अन्य लोगों, जो प्रधानमंत्री के निकट रहेंगे, के कोरोना वायरस से संक्रमित होने या नहीं होने की पुष्टि करने के लिए उनकी आरटी-पीसीआर जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ मंच पर रहने वाले सभी लोगों और प्रधानमंत्री से सम्मानित होने वाले लोगों की जांच कराई जा रही है।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

चक्रवाती तूफान 'अक्वान' का असर: बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख