Daily Horoscope
✕

पीएम मोदी ने लिखा गीत, बताए मोटे अनाज के फायदे

Updated: शुक्रवार, 16 जून 2023 (14:29 IST)
PM Modi writes song on Millets: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मोटे अनाज के फायदों और दुनिया में भुखमरी को कम करने की उनकी क्षमता को बताने के लिए गीत लिखा है। मोदी ने यह गीत ग्रैमी पुरस्कार विजेता एवं भारतीय-अमेरिकी गायिका फाल्गुनी शाह के साथ मिलकर गीत लिखा है।
 
‘अबंडेंस इन मिलेट्स’ गीत को मुंबई में जन्मी गायिका एवं गीतकार फाल्गुनी शाह और उनके पति एवं गायक गौरव शाह ने गाया है। शाह को फालू के नाम से जाना जाता है। यह गीत 16 जून को रिलीज होगा।
 
फालू ने इस गीत के रिलीज होने से पहले कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मेरे और मेरे पति गौरव शाह के साथ मिलकर इस गीत को लिखा है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी और हिंदी में लिखा गया यह गीत हरेक के लिए उपलब्ध कराया जाएगा और यह मोटे अनाज के फायदों को रेखांकित करेगा।
 
फालू की वेबसाइट पर एक बयान में कहा गया है कि फालू और गौरव शाह ‘अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष’ का जश्न मनाने के लिए 16 जून, 2023 को ‘अबंडेंस ऑफ मिलेट्स’ गीत रिलीज करेंगे, जिसमें माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी नजर आएंगे।
 
उल्लेखनीय है कि भारत के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को ‘अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष’ घोषित किया है।
 
फालू ने कहा कि शुरुआत में वह प्रधानमंत्री के साथ मिलकर गीत लिखने को लेकर घबराई हुई थीं, लेकिन पूरी प्रक्रिया बहुत सहज तरीके से हो गई। उनके (प्रधानमंत्री मोदी) लिए लिखना अलग बात है और उनके साथ लिखना एक अलग बात है। गाने के बीच में आप उनके द्वारा लिखा और उनकी आवाज में दिया भाषण सुनेंगे। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, अगले 20 साल के लिए पीएम मोदी का उद्योग जगत को 'इंडिया फर्स्ट' मंत्र

अगला लेख