• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi To Be Honoured With Russia's Highest Civilian Award
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 12 अप्रैल 2019 (15:45 IST)

पीएम मोदी को रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

PM Modi
रूस ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित करने का फैसला किया। 
 
भारत स्थित रूसी दूतावास ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुरुवार को 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्र्यू एपोस्टल' दिया गया है। पीएम मोदी को रूस और भारत के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने में असाधारण सेवाओं के लिए यह सम्मान दिया गया है।
 
इससे पहले पीएम मोदी को 4 अप्रैल को ही सऊदी अरब ने भी ज़ायेद मेडल से सम्मानित किया था। इसी तरह दक्षिण कोरिया और संयुक्त राष्‍ट्र भी नरेंद्र मोदी को सम्मानित कर चुके हैं।  
ये भी पढ़ें
सपा उम्मीदवार की मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, आचार संहिता उल्लंघन का मिला नोटिस