dharma sangrah
✕

बिल गेट्स से बोले पीएम मोदी, भारत में डिजिटल विभाजन नहीं होने दूंगा

Updated: शुक्रवार, 29 मार्च 2024 (09:52 IST)
PM Narendra Modi talks with Bill Gates : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स के साथ बातचीत में कहा कि मैंने फैसला किया है कि मैं भारत में डिजिटल विभाजन नहीं होने दूंगा, डिजिटल बुनियादी ढांचे को गांवों तक लेकर जाएंगे।
ALSO READ: डराना-धमकाना कांग्रेस की संस्कृति, CJI को वकीलों की चिट्ठी पर बोले PM मोदी
 
बिल गेट्स के साथ बातचीत करते हुए PM मोदी ने कहा कि जब मैं दुनिया में डिजिटल डिवाइड की बात सुनता था तो सोचता था कि मैं अपने देश में ऐसा कुछ नहीं होने दूंगा।
 
 
पीएम मोदी ने बिल गेट्स से कहा कि AI का महत्व बहुत है और मैं तो कभी-कभी मजाक में कहता हूं कि हमारे यहां, भारत के बहुत से राज्यों में 'माँ' को आई भी बोलते हैं। अब मैं कहता हूं कि जब हमारे यहां बच्चा पैदा होता है तो आई भी बोलता है AI भी बोलता है। मैंने G20 में AI का बहुत उपयोग किया। मैंने G20 के परिसर में भाषा व्याख्या की व्यवस्था AI से की।
 
उन्होंने कहा कि अगर हम AI को एक मैजिक टूल के रूप में करेंगे तो बहुत बड़ा अन्याय होगा, AI का इस्तेमाल अपने आलसीपन को बचाने के लिए करता हूं तो ये गलत रास्ता है। मुझे तो चैटजीपीटी के साथ प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए। मैं AI से आगे जाने की कोशिश करूंगा।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्‍होंने 2 लाख आरोग्‍य मंदिर बनाए। हेल्‍थ सेक्‍टर और अस्‍पतालों को तकनीक से जोड़ा। साथ ही हमारा लक्ष्‍य 3 करोड़ लखपति दीदी बनाना है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख