Hanuman Chalisa
✕

छात्राओं ने PM मोदी को बांधी खास राखी, क्या है मोदी की मां से राखी का कनेक्शन?

Updated: सोमवार, 19 अगस्त 2024 (14:22 IST)
आज सोमवार को देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने पीएम आवास पर पहुंच कर पीएम नरेंद्र मोदी के हाथ में एक खास तरह की राखी बांधी है। छात्राओं ने पीएम मोदी के हाथ में जो राखी बांधी है, उसमें उनकी दिवंगत मां की फोटो लगी है। इस खास राखी में लगी फोटो में पीएम मोदी अपनी मां के पैरों को धोते हुए नजर आ रहे हैं।
<

Here are glimpses from a special Raksha Bandhan celebration at 7, LKM. pic.twitter.com/7btANoBKWo

— Narendra Modi (@narendramodi) August 19, 2024 >रक्षाबंधन त्योहार पर पीएम मोदी ने देश के लोगों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखते हुए कहा,'समस्त देशवासियों को भाई-बहन के असीम स्नेह के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के रिश्तों में नई मिठास और जीवन में सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आए।'

क्या कहा पीएम ने : इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि सावन के आखिरी सोमवार को लेकर भी हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला यह पर्व भाई-बहन के प्यार एवं पवित्र रिश्ते को और गहरा करता है। अटूट प्रेम के इस पर्व पर बहनें जहां अपने भाइयों की सफलता की प्रार्थना करती है। भाई इसके बदले अपनी बहनों की हर प्रकार की विपत्ति से रक्षा करने का संकल्प लेते हैं।

क्या संदेश लिखा है राखी पर : बता दें कि स्कूली छात्राओं ने पीएम मोदी के हाथ में आज जो राखी बांधी हैं। उसमें 'एक पेड़ मां के नाम' का संदेश लिखा हुआ है। इस राखी के बीच में उनकी दिवंगत मां की फोटो है। इसमें पीएम मोदी कुर्सी में बैठी अपनी मां के पैर धुलते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि पीएम मोदी ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान शुरू किया है। यह मां और धरती माता के प्रति जन-सम्मान का प्रकटीकरण है। देश का हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर मां और धरती माता के प्रति सम्मान प्रकट कर रहा है।
Edited By: Navin Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

Yogi Adityanath : सपा के रोड शो में मासूम की हत्या, कई पीढ़ियां याद रखेंगी सजा, गोरखपुर में अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी

अगला लेख