suvichar
✕

पीएम मोदी ने निभाया वादा, दिया सबसे छोटा भाषण...

Updated: मंगलवार, 15 अगस्त 2017 (11:34 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से सबसे लंबा भाषण देने के बाद इस साल अपना अब तक का सबसे छोटा भाषण दिया।
 
पिछले साल मोदी द्वारा दिया गया 96 मिनट का भाषण स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अब तक किसी प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया सबसे लंबा भाषण था। लेकिन इस साल मोदी ने 57 मिनट के संबोधन में देशवासियों से अपनी बात कही।
 
पिछले चार सालों में मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर दिया गया यह अब तक का सबसे छोटा भाषण था। मोदी से पहले देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने पहले स्वतंत्रता दिवस सामारोह में 15 अगस्त 1947 को 72 मिनट का भाषण दिया था।
 
पिछले महीने मन की बात कार्यक्रम में मोदी ने देशवासियों की सलाह पर इस बार स्वतंत्रता दिवस पर अपना संबोधन अधिक लंबा न करते हुए इसे संक्षिप्त रखने की बात कही थी।
 
रेडियो पर प्रसारित मन की बात कार्यक्रम में मोदी ने कहा था कि उन्हें लोगों से मिल रहे पत्रों में कहा गया है कि स्वतंत्रता दिवस पर दिया जाने वाला उनका संबोधन थोड़ा ज्यादा ही बड़ा हो जाता है। इसके मद्देनजर उन्होंने इस साल छोटा भाषण देने का वादा किया था।
 
साल 2014 में मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र के नाम अपने पहले संबोधन में 65 मिनट का भाषण दिया था जबकि साल 2015 में उनके भाषण की अवधि 86 मिनट थी।
 
इससे पहले मोदी के पूर्ववर्ती प्रधानमंत्रियों में डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने दस साल के कार्यकाल में स्वतंत्रता दिवस के संबोधन की समयसीमा लगभग 50 मिनट तक सीमित रखी थी। जबकि उनके पूर्ववर्ती प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के स्वतंत्रता दिवस के संबोधन की अवधि 30 से 35 मिनट तक रहती थी। (भाषा)
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख