Daily Horoscope
✕

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को दी युद्ध की चेतावनी

Updated: मंगलवार, 15 अगस्त 2017 (11:25 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका के रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने इस बात को लेकर आगाह किया है कि उत्तर कोरिया का अमेरिका पर हमला, युद्ध का रूप ले सकता है और सेना गुआम को खतरा पहुंचाने वाली हर मिसाइल को मार गिराएगी।
 
उत्तर कोरिया ने पिछले सप्ताह कहा था कि वह ऐसी चार मिसाइलों का परीक्षण करने की योजना बना रहा है, जिनकी पहुंच गुआम तक होगी लेकिन वे छोटे अमेरिका प्रशांत द्वीप क्षेत्र तक पहुंचने से पहले समुद्र में गिर जाएगी।
 
यह बयान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद आया था जिसमें उन्होंने, प्योंगयांग की ओर से दी जारी धमकियों का करारा जवाब देते हुए कहा था कि ‘‘उसको ऐसा सबक सिखाएंगे की वह याद रखेगा।
 
मैटिस ने पेंटागन रिपोर्टरों से कहा कि अगर उन्होंने अमेरिका पर मिसाइल दागी तो यह बहुत जल्द ही युद्ध का रूप लेगा। उन्होंने कहा कि हम किसी भी समय, किसी भी हमले से देश की रक्षा करेंगे।
 
उन्होंने कहा, उत्तर कोरिया अगर गुआम को खतरा पेश करने वाली मिसाइल लाता है, तो उसी समय से, हम पूरा प्रयास करेंगे और सुनिश्चित करेंगे की अमेरिका तक कोई मिसाइल न पहुंचे। (भाषा) 
 

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट के करीब पहुंचा चक्रवात अकवान, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट की ओर बढ़ा चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

अगला लेख