sundarkand
✕

2 चीतों के बड़े बाड़े में पहुंचने पर खुश हुए पीएम मोदी, शेयर किया वीडियो

Updated: रविवार, 6 नवंबर 2022 (11:33 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नामीबिया से मध्यप्रदेश के कुनो नेशनल पार्क (KNP) में लाए गए सभी 8 चीतों के स्वस्थ, चुस्त होने तथा माहौल में अच्छी तरह से ढलने पर रविवार को खुशी जताई। उन्होंने 2 चीतों को बड़े बाड़े में स्थानांतरित करने को अच्छी खबर बताया।
 
उन्होंने नामीबिया से सितंबर के मध्य में लाकर कुनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में पृथकवास के लिए छोटे बाड़े में रखे गए 8 चीतों में से दो को बड़े बाड़े में स्थानांतरित करने को अच्छी खबर बताया। बड़ा बाड़ा 5 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है। 
 
मोदी ने शनिवार को दो चीतों की एक वीडियो साझा की और ट्वीट किया, 'बहुत अच्छी खबर। मुझे बताया गया कि अनिवार्य पृथकवास अवधि के बाद दो चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ा गया है ताकि वे कुनो के प्राकृतिक वास को और अपना सकें। अन्य चीतों को भी जल्द छोड़ा जाएगा।'
 
 
भारत में बसाने की योजना के तहत नामीबिया से 17 सितंबर को चीतों को केएनपी लाया गया था। प्रधानमंत्री मोदी ने इन चीतों को बाड़ों में छोड़ा था। पांच नवंबर को इनके यहां 50 दिन पूरे हो गए।
Edited by : Nrapendra Gupta

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख