biodatamaker
✕

फरवरी में छात्रों संग 'परीक्षा पे चर्चा' करेंगे पीएम मोदी, 20 जनवरी तक होंगे रजिस्ट्रेशन

Updated: शनिवार, 1 जनवरी 2022 (15:15 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ छात्रों के संवाद का कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ फरवरी में आयोजित किया जाएगा। इसमें छात्रों के अलावा शिक्षक एवं अभिभावक भी हिस्सा ले सकेंगे।
 
शिक्षा मंत्रालय ने ट्वीट किया, 'परीक्षा पे चर्चा फरवरी 2022 में आयोजित की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संवाद एवं इस कार्यक्रम में भागीदारी के लिए पंजीकरण कराएं।'
 
मंत्रालय के अनुसार, इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए छात्र, शिक्षक एवं अभिभावक माईजीओवी वेबसाइट पर ‘परीक्षा पे चर्चा 2022’ खंड में पंजीकरण करा सकते हैं। इस पर प्रतियोगिता के आधार पर 2050 छात्र, शिक्षक एवं अभिभावकों का चयन किया जाएगा और इन्हें ‘परीक्षा पे चर्चा’ किट भी भेंट की जाएगी। इसमें 9वीं से 12वीं कक्षा तक के छात्र हिस्सा ले सकते हैं और अधिकतम 500 शब्दों में प्रश्न दर्ज करा सकते हैं।
 
 
शिक्षकों के वास्ते विषयों में नए भारत के लिए ‘नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति’, ‘कोविड महामारी: अवसर एवं चुनौतियां’ शामिल हैं। वहीं, अभिभावकों के लिए ‘बेटी पढ़ाओ देश बढ़ाओ’, ‘लोकल से ग्लोबल: वोकल फॉर लोकल’ तथा ‘जीवन पर्यांत छात्र’ जैसे विषय रखे गए हैं।
 

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख