• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi on world environment day
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , रविवार, 5 जून 2016 (13:43 IST)

धरती को स्वच्छ और हरा-भरा रखने का लें संकल्प : मोदी

PM Modi
नई दिल्ली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से धरती को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया है।
 
ट्विटर पर अपने संदेश में मोदी ने कहा कि यह दिन हमारे लिए पर्यावरण के संरक्षण और प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर जीने की प्रतिबद्धता व्यक्त करने का अवसर है। अमूल्य पर्यावरण स्रोतों के संरक्षण के लिए आइए हम सब मिलकर एकजुट प्रयास करने का संकल्प लें।
 
विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है। इस बार इसका विषय वन्यजीवों के प्रति हिंसा रोकना और उनके संरक्षण को प्रश्रय देना है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
स्वामी मेरे 'नायक', उनकी बातों पर है भरोसा : उमा भारती