Hanuman Chalisa
✕

विजय दिवस पर नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे पीएम मोदी, प्रज्वलित की स्‍वर्णिम विजय मशाल

Updated: बुधवार, 16 दिसंबर 2020 (10:21 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के 50 साल पूरा होने के अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल स्थित अमर ज्योति से 'स्‍वर्णिम विजय मशाल' प्रज्वलित की।
ALSO READ: 16 दिसंबर विजय दिवस : जब एक नए राष्ट्र ने लिया था जन्म
 
देश में इस जीत के उपलक्ष्य में आज से स्वर्णिम विजय वर्ष मनाया जा रहा है। इस दौरान समूचे देश में साल भर तक विभिन्न जगहों पर विजय समारोह का आयोजन किया जाएगा।
 
मोदी ने बुधवार को युद्ध स्मारक जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और युद्ध स्मारक की अमर जवान ज्योति से चार स्वर्णिम विजय मशाल प्रज्वलित की। इन मशालों को सेना के विशेष वाहनों में देश के विभिन्न हिस्सों विशेष रुप से महावीर चक्र तथा परमवीर चक्र से सम्मानित सेना के रणबांकुरों के गांव तथा उन जगहों पर ले जाया जाएगा जहां पाकिस्तानी सेना के साथ लड़ाई हुई थी। युद्ध स्थलों तथा शहीदों के और शौर्य चक्र विजेताओं के गांव की मिट्टी भी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर लाई जाएगी।
 
युद्ध स्मारक पर इस आयोजन के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नायक, चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ जनरल बिपिन रावत, तीनों सेनाओं के प्रमुख और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।
 
उल्लेखनीय है कि 1971 की लड़ाई में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी और पाकिस्तान के 90000 से भी अधिक सैनिकों को समर्पण करना पड़ा था। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यह किसी सेना का सबसे बड़ा आत्मसमर्पण था। इस जीत के बाद ही बंगलादेश एक नए राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आया था। (वार्ता) 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूरोप की सड़कों पर उतरे युवा, सरकारों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, गहलोत-दोतासरा ने भाजपा सरकार को घेरा, CM भजनलाल से मांगा इस्तीफा

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

अगला लेख