kundali milan
✕

चीन में मोदी ने आतंकवाद पर दिया सख्‍त संदेश, बोले...

Updated: मंगलवार, 5 सितम्बर 2017 (12:08 IST)
श्यामन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद विरोधी लड़ाई, साइबर सुरक्षा और आपदा मोचन को लेकर समन्वित कार्रवाई की पैरवी की और उन 10 उत्कृष्ट प्रतिबद्धताओं को सुझाया जिनके जरिए वैश्विक परिवर्तन में ब्रिक्स नेतृत्व को हासिल किया जा सकता है।
 
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर चीन की ओर से आयोजित ‘ब्रिक्स उभरते बाजार एवं विकासशील देशों के संवाद’ में मोदी ने कहा कि साथी विकाशील देशों के साथ साझेदारी की भारत की पुरानी परंपरा रही है।
 
मोदी ने कहा कि हम जो कुछ भी करते हैं उसका दुनिया पर व्यापक रूप से असर होता है। इसलिए यह हमारा हमारा महत्वपूर्ण कर्तव्य है कि हम एक-एक करके या ब्रिक्स के माध्यम से एक बेहतर विश्व का निर्माण करें।
 
प्रधानमंत्री ने 10 उत्कृष्ट प्रतिबद्धताओं को रखते हुए कहा, 'मैंने इस बारे में कहा है कि अगले 10 वर्षों में वैश्विक परिवर्तन ब्रिक्स द्वारा निर्देशित होगा और ये 10 वर्ष स्वर्णिम दशक होगा। मैं सुझाव देता हूं कि इसे हम अपने अतिसक्रिय रुख, नीतियों और कदम से हासिल किया जा सकता है।'
 
मोदी ने जिन 10 उत्कृष्ट प्रतिबद्धताओं का सुझाव दिया है उनमें ‘कम से कम तीन मुद्दों: आतंकवाद विरोधी लड़ाई, साइबर सुरक्षा और आपदा मोचन पर संगठित एवं समन्वित कार्रवाई’ के जरिए एक सुरक्षित विश्व बनाने की प्रतिबद्धता शामिल है।
 
पहले से अधिक हरित विश्व बनाना, एक सक्षम विश्व बनाना, एक समावेशी विश्व बनाना, एक डिजिटल विश्व बनाना, एक कुशल विश्व बनाना, एक संबंद्ध विश्व बनाना, न्यायसंगत विश्व बनाना, एक स्वस्थ विश्व बनाना और एक सद्भावनापूर्ण विश्व बनाना प्रधानमंत्री की ओर से सुझाई गई अन्य प्रतिबद्धताएं हैं।
 
मोदी के अलावा ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका तथा पांच अतिथि देशों- मिस्र, ताजिकिस्तान, थाईलैंड, मैक्सिको और कीनिया के नेता इस संवाद में शामिल हुए।
 
 
 
प्रधानमंत्री ने कहा, 'सहयोग का हमारा बिना शर्त वाला मॉडल विशुद्ध रूप से हमारे साझेदार देशों की जरूरतों और प्राथमिकताओं द्वारा निर्देशित है।'
 
उन्होंने कहा, 'हमारी विकास की साझेदारी, परियोजनाएं दर्जनों देशों में पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य सेवा, टेली-मेडिसीन और बुनियादी ढांचा प्रदान कर रही हैं।' भारत ने सतत विकास लक्ष्यों की अपनी पहली स्वैच्छिक समीक्षा पूरी कर ली है।
 
उन्होंने कहा कि हमारे कार्यक्रम इन प्राथमिकता वाले लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से समाहित करने की तैयारी में है। (भाषा) 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को मिला DMK का साथ, 22 लोकसभा सांसदों के समर्थन का ऐलान

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

LIVE: इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, परिसीमन बिल को DMK का समर्थन

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

अगला लेख