dharma sangrah
✕

संसद की सुरक्षा में सेंध पर पहली बार बोले पीएम मोदी, बताया काफी गंभीर मामला

Updated: रविवार, 17 दिसंबर 2023 (13:44 IST)
Parliament security breach : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि संसद की सुरक्षा में सेंध काफी गंभीर मामला है और विपक्ष को इस मामले को लेकर विवाद नहीं खड़ा करना चाहिए।
 
मोदी ने हिंदी समाचार पत्र ‘दैनिक जागरण’ से साक्षात्कार के दौरान कहा कि जांच एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही हैं और कड़े कदम उठा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस हमले में शामिल लोगों और उनके मकसद की गहराई तक पहुंचना भी उतना ही जरूरी है।
 
समाचार पत्र के अनुसार, मोदी ने सुरक्षा में सेंध की इस घटना को पीड़ादायक और चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि सभी को एकसाथ समाधान खोजने का प्रयास करना चाहिए। ऐसे मुद्दे पर वाद-विवाद या प्रतिरोध से सभी को बचना चाहिए।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि संसद में जो घटना हुई उसकी गंभीरता को जरा भी कम नहीं आंकना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष इस मामले को लेकर पूरी गंभीरता के साथ आवश्यक कदम उठा रहे हैं।
 
13 दिसंबर को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के अंदर कूद गए थे। वहां उन्होंने धुआं भी छोड़ा। विपक्षी दल गृह मंत्री अमित शाह से इस मामले पर बयान देने की मांग कर रहे हैं, कुछ नेताओं ने शाह के इस्तीफे की भी मांग की है। (भाषा)
 

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

चीन से आने किसी भी खूबसूरत महिला को लोग जासूस कह देते हैं, हुआंग के समर्थन में क्या बोले ट्रंप?

LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान को दी बड़ी राहत, यूपी सरकार की याचिका खारिज

सीएम धामी ने उत्तराखंड में सड़क हादसों पर जताया दुख, जानिए क्या कहा?

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

'राजीव की मौत के बाद पूरी तरह टूट गई थी...': किताब लॉन्च पर भावुक हुईं सोनिया गांधी

अगला लेख