sundarkand
✕

'वन रैंक, वन पेंशन' का वादा हकीकत में बदला : मोदी

Updated: गुरुवार, 14 दिसंबर 2017 (15:56 IST)
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार कहा कि रक्षाकर्मियों से जुड़े 'वन रैंक, वन पेंशन' का वादा हकीकत में बदल चुका है और अब तक 20 लाख सेवानिवृत्त फौजियों को 11 हजार करोड़ रुपए बकाए के तौर पर दिए जा चुके हैं।
 
6 स्कॉर्पिन श्रेणी की पनडुब्बी की श्रृंखला में पहली पनडुब्बी आईएनएस कलवरी के जलावतरण समारोह को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि मैं आज इस अवसर पर हर उस व्यक्ति का आभार व्यक्त करता हूं जिसने देश की सुरक्षा में अपना जीवन समर्पित कर दिया है।
 
उन्होंने कहा कि राज्यों के पुलिस बल, अर्द्धसैनिक बल, हमारी सेनाएं, सुरक्षा में लगी हर वह एजेंसी जो दिखती है, और हर वह एजेंसी जो नहीं दिखती है, उनके प्रति इस देश के सवा-सौ करोड़ लोग कृतज्ञ हैं। मैं उनका अभिनंदन करता हूं। देश की मजबूती हमारे सुरक्षाबलों की मजबूती से जुड़ी हुई है और इसलिए सुरक्षाबलों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, बिना विलंब किए हुए, उनके लिए फैसले लेना, उनके साथ खड़े रहना- ये इस  सरकार की प्राथमिकता है और यह हमारी सरकार के स्‍वभाव में है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह हमारी ही प्रतिबद्धता थी जिसके कारण कई दशकों से लंबित 'वन रैंक, वन पेंशन' का वादा हकीकत में बदल चुका है। अब तक 20 लाख से अधिक रिटायर्ड फौजी भाइयों को लगभग 11 हजार करोड़ रुपए एरियर के तौर पर दिए भी जा चुके हैं।
 
उन्होंने कहा कि आज इस अवसर पर मैं सागर परिक्रमा के लिए निकली भारतीय नौसेना की 6 वीर जांबाज अफसरों को भी याद करना चाहूंगा। हमारे देश की रक्षामंत्री निर्मलाजी की प्रेरणा से, भारत की नारी शक्ति का संदेश लेकर, बहुत हौसले के साथ, ये हमारे 6  जांबाज सेनानी आगे बढ़ती चली जा रही हैं। आप ही जल-थल-नभ में इसी अथाह भारतीय  सामर्थ्य को सहेजे हुए हैं। आज आईएनएस कलवरी के साथ एक नए सफर की शुरुआत हो रही है। (भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख