Daily Horoscope
✕

4 राज्यों में भाजपा की जीत के बाद मिशन गुजरात पर पीएम मोदी, अहमदाबाद में शक्ति प्रदर्शन

Updated: शुक्रवार, 11 मार्च 2022 (10:28 IST)
नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा की जीत के बाद पीएम मोदी शुक्रवार को मिशन गुजरात पर है। गुजरात में वे एक भव्य रोड शो करने जा रहे हैं जिसमें 4 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस रोड शो के साथ ही गुजरात में भाजपा के चुनाव प्रचार की शुरुआत भी माना जा रहा है।
 
पीएम मोदी सुबह 10 बजे दिल्ली से अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे रोड शो के जरिए भाजपा मुख्यालय कमलम पहुंचेंगे। पीएम मोदी 9 किलोमीटर का फासला करीब 1 घंटे में तय करेंगे। रोडशो के रास्ते को भगवामय कर दिया गया है। बड़े-बड़े पोस्टर बैनर लगाए गए हैं।
 
कमलम पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात भारतीय जनता पार्टी के सभी संगठन के नेता सांसद और विधायकों को मिलकर मिशन गुजरात की रणनीति पर विचार विमर्श करेंगे। शाम को वे पंचायत सम्मेलन में शामिल होंगे।
 
Koo App
गुजरात दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी में छात्रों को संबोधित करेंगे और गुजरात सरकार के खेल महाकुंभ की शुरुआत करेंगे। बताया जा रहा है कि गुजरात दौरे पर आए पीएम मोदी अपनी मां से भी मिल सकते हैं।
 
गुजरात में पिछले 27 साल से भाजपा की सरकार है। राज्य में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। 

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख