Hanuman Chalisa
✕

मन की बात में मोदी बोले, आस्था के नाम पर हिंसा मंजूर नहीं

Updated: रविवार, 27 अगस्त 2017 (12:22 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आस्था को लेकर हिंसा पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कानून हाथ में लेने का किसी को अधिकार नहीं है और आस्था के नाम पर हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
 
मोदी ने हर माह रेडिया पर प्रसारित होने वाले अपने कार्यक्रम 'मन की बात' में हरियाणा में हुई हिंसा की ओर इशारा करते हुए कड़े शब्दों में कहा कि किसी भी तरह की हिंसा उन्हें बर्दाश्त नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैंने लाल किले से भी कहा था कि आस्था के नाम पर हिंसा बर्दाश्त नहीं होगी, चाहे वो सांप्रदायिक आस्था हो, राजनैतिक विचार धाराओं के प्रति आस्था हो, व्यक्ति के प्रति आस्था हो,परम्पराओं के प्रति आस्था हो, आस्था के नाम पर, कानून हाथ में लेने का किसी को अधिकार नहीं है।'
 
उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि मैं देशवासियों को विश्वास दिलाना चाहता हूँ, कानून हाथ में लेने वाले, हिंसा की राह पर दमन करने वाले किसी को भी, चाहे वो व्यक्ति हो या समूह हो, न ये देश कभी बर्दाश्त करेगा और न ही कोई सरकार बर्दाश्त करेगी | हर किसी को कानून के सामने झुकना होगा, कानून जवाबदेही तय करेगा और दोषियों को सजा देकर रहेगा।
 
मोदी ने कहा कि यह दुखद और चिंताजनक है कि एक तरफ देश उत्सवों में डूबा हुआ है  और दूसरी तरफ देश के किसी कोने से आस्था के नाम पर हिंसा की खबरें आती हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को इस तरह की हिंसा से बचना चाहिए और याद रखना चाहिए कि हमारा देश बुद्ध और गांधी का देश है, देश की एकता के लिए जी-जान लगा देने वाले सरदार पटेल का देश है। सदियों से हमारे पूर्वजों ने सार्वजनिक जीवन-मूल्यों को, अहिंसा को, समादर को स्वीकार किया हुआ है, हमारे ज़ेहन में भरा हुआ है|  अहिंसा परमो धर्म:, यह हम बचपन से सुनते और कहते आए हैं।
 
उन्होने कहा कि डॉ बाबा साहब आंबेडकर ने देश को जो संविधान दिया है उसमें हर व्यक्ति को न्याय पाने की हर प्रकार की व्यवस्था है। (वार्ता) 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

अयोध्या में आस्था का महाकुंभ, कार्तिक माह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे

दो लड़के चुनाव परिणाम से पहले ही हो चुके नाकाम, CM योगी ने साधा अखिलेश-राहुल पर निशाना

लंदन जाने से रोके जाने के बाद अब CJP नेता सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का बड़ा एक्शन! 7 दिन में मांगा नोटिस का जवाब

यूपी को साइबर सुरक्षा के अभेद्य कवच से लैस करेगी योगी सरकार

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

अगला लेख