Daily Horoscope
✕

मन की बात में पीएम मोदी ने बताया, लोग कब देख सकेंगे चीते

Updated: रविवार, 25 सितम्बर 2022 (12:48 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम भग‍तसिंह के नाम पर रखने का फैसला किया गया है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने बताया कि लोग कब चीतों को देख सकेंगे।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चीतों की बात करने लिए बहुत सारे मैसेज आए हैं। देश के कोने कोने से लोगों ने चीतों के लौटने पर खुशी जताई। 130 करोड़ भारत वासी खुश हैं, गर्व से भरे हैं। यह है भारत का प्रकृति प्रेम। इस बारे में लोगों का एक कॉमन सवाल है कि मोदीजी हमें चीतों को देखने का अवसर कब मिलेगा?

मोदी ने बताया कि एक कार्यबल बनाया गया है। यह कार्यबल चीतों की निगरानी करेगा। यह देखा जाएगा कि यहां के माहौल में ये चीते कितने घुल-मिल पाए हैं। इसी के आधार पर कुछ महीने बाद कोई निर्णय लिया जाएगा और तब आप चीतों को देख पाएंगे।
 
उन्होंने कहा कि चीतों की देखभाल के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि आप कुछ ही दिनों में चीते देख सकेंगे। तब तक मैं आप सबको कुछ-कुछ काम सौंप रहा हूं, इसके लिए MyGovके platform पर, एक competition आयोजित किया जाएगा, जिसमें लोगों से मैं कुछ चीजें शेयर करने का आग्रह करता हूं।
 
पीएम मोदी ने चीतों के नामकरण के लिए सु्झाव मांगे। उन्होंने कहा कि चीतों को लेकर जो अभियान हम चला रहे हैं उसका क्या नाम होना चाहिए। क्या हम सभी चीतों के नामकरण के बारे में भी सोच सकते हैं? इनमें से हर एक को किस नाम से बुलाया जाए।
 
उल्लेखनीय है कि मोदीजी के जन्मदिन पर मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामिबिया से 8 चीतों को लाया गया है। पीएम मोदी खुद उन्हें उनके बाढ़े में छोड़ने कूनो गए थे।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

LIVE: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 551 अंक बढ़ा

मध्यप्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी बाहर नहीं होंगे, वर्तमान व्यवस्था रहेगी जारी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

हल्द्वानी में तैयार हो रही उत्तराखंड की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, युवाओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

तमिलनाडु में 'कार्तिगई दीपम' पर मचा घमासान! पवित्र स्तंभ पर दीप न जलाने से भड़का गुस्सा, BJP का बड़ा आरोप

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

अगला लेख