dharma sangrah
✕

मोदी की इस योजना से मिलेगी MSME को बड़ी राहत, मात्र 59 मिनट में मिलेगा एक करोड़ का LOAN

Updated: शुक्रवार, 2 नवंबर 2018 (09:26 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों (एमएसएमई) के लिए ज्यादा ब्याज सब्सिडी समेत कई अन्य उपायों की घोषणा कर सकते हैं। सरकार छोटे और मझोले उद्यमों के लिए राहत पैकेज का भी ऐलान कर सकती है। इसके तहत कारोबारियों को मात्र 59 मिनट में 1 करोड़ का लोन मिल जाएगा। 
 
शुक्रवार को PM मोदी एमएसएमई के लिए बेहतर ब्याज सब्सिडी की भी घोषणा कर सकते हैं। इससे एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा और ज्यादा जॉब पैदा करने मे मदद मिलेगी। साथ ही बेहतर ब्याज सब्सिडी से सस्ते लोन की उपलब्धता बढ़ेगी।
 
उल्लेखनीय है कि एमएसएमई सेक्टर में 6.3 करोड़ से अधिक इकाइयां हैं और 11.1 करोड़ लोगों को इनमें रोजगार मिला हुआ है। जीडीपी में इस क्षेत्र का योगदान 30 प्रतिशत है और विनिर्माण में इसकी हिस्सेदारी करीब 45 प्रतिशत है। देश के कुल निर्यात में इस क्षेत्र की भागीदारी 40 प्रतिशत तक है।
 
एमएसएमई इकाइयों के समक्ष सबसे बड़ी समस्या समय पर उपयुक्त लोन सुविधा हासिल करना है, क्योंकि इनमें ज्यादातर इकाइयां ऋण आकलन के मामले में फिट नहीं बैठ पाती हैं।

Show comments

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, कौन है अनिल पंडित? क्या है लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन?

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: अभिनेता के घर पहुंचे एकनाथ शिंदे, बोले- '90 के दशक जैसा गैंगवार बर्दाश्त नहीं'

योगी सरकार में मजबूत हुई बेसिक शिक्षा की नींव, कंपोजिट विद्यालयों में 9 साल में 1.84 लाख शिक्षक बढ़े

क्या है सुप्रीम कोर्ट की अवमानना और इसके लिए कोर्ट क्या सजा देती है?

Top News 19 October: फायरिंग में बाल-बाल बचे टाइगर श्रॉफ, पेट्रोल में गन्ने वाला इथेनॉल मिलाने पर रोक

अगला लेख