biodatamaker
✕

3 नवंबर को अयोध्या आ सकते हैं PM मोदी, जिला प्रशासन जुटा दीपोत्सव की तैयारियों में

Updated: गुरुवार, 23 सितम्बर 2021 (12:02 IST)
अयोध्या। दीपावली से 1 दिन पूर्व (छोटी दीपावली) अयोध्या में आयोजित होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम का बीते 4 वर्षों से योगी सरकार के कार्यकाल में प्रदेश सरकार ने विस्तार कर दिया है। इस वर्ष यह आयोजन 3 की जगह 6 दिवसीय प्रांतीय कृत मेले के रूप में होगा। दीपोत्सव का कार्यक्रम इस बार 1 से 6 नवंबर के बीच होगा जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 3 नवंबर को अयोध्या दौरा भी प्रस्तावित है। दीपोत्सव 2021 कार्यक्रम में पीएम मोदी पहली बार शिरकत करेंगे। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम को भव्य रूप से आयोजित करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

ALSO READ: अमेरिकी यात्रा के दौरान फ्लाइट में 'खास काम' कर रहे थे मोदी, ट्वीट किया फोटो
 
अनुज कुमार झा (जिलाधिकारी) ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक को अयोध्या में आयोजित होने वाले दीपोत्सव मेला 2021 को भव्यता के साथ सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए, सूचना विभाग द्वारा रामायण कालीन विषय पर आधारित झांकियों के लिए खुली ट्रॉली वाले ट्रकों को किराए पर लेने की व्यवस्था की है। इसके साथ ही गेट पट्टी, होर्डिंग्स, यूनीपोल, रूफ टॉप, एलईडी वैन व डिस्प्ले बोर्ड द्वारा रामायण एवं विभागीय कंटेंट के प्रचार की व्यवस्था के लिए संबंधिक अधिकारी को निर्देश दिए हैं। इसके अलावा पत्रकारों की सहायता एवं सुविधा के लिए अयोध्या में अस्थायी मीडिया सेंट की स्थापना के साथ-साथ यहां नेट व कम्प्यूटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने संबद्ध अधिकारियों को अभी से तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।

ALSO READ: अमेरिका में भव्य स्वागत से खुश हुए पीएम मोदी, कहा- भारतीय प्रवासियों ने बनाई अलग पहचान...
 
दीपोत्सव कार्यक्रम संपन्न होने पर 12 से 20 नवंबर के बीच अयोध्या में कार्तिक पूर्णिमा मेला भी आयोजित है जिसमें पंचकोशी परिक्रमा और 14 कोसी परिक्रमा का आयोजन होता है। कोरोना संक्रमण के चलते बीते वर्ष बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं पर प्रतिबंध लगाकर सीमित रूप से परिक्रमा करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि सामान्य रूप से परिक्रमा मेला आयोजित किया जाएगा।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

कर्नाटक में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध, 8 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

अगला लेख