Hanuman Chalisa

2023 में मन की बात का आखिरी एपिसोड, क्या बोले पीएम मोदी

रविवार, 31 दिसंबर 2023 (11:14 IST)
PM Modi mann ki baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 2023 में आखिरी बार मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश आत्मविश्वास से भरा हुआ है। हर भारतीय लोकल फॉर वोकल को महत्व दे रहा है।
 
पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारी साझा यात्रा का 108वां एपिसोड है। हमारे यहां 108 अंक का महत्व, उसकी पवित्रता एक गहन अध्ययन का विषय है। माला में 108 मन के, 108 बार जप, 108 दिव्य क्षेत्र, मंदिरों में 108 सीढ़ियां, 108 घंटियां... 108 का ये अंक असीम आस्था से जुड़ा हुआ है। इसलिए मन की बात का 108वां एपिसोड मेरे लिए और खास हो गया है।
 
उन्होंने सभी को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये 140 करोड़ भारतीयों की ताकत है कि इस वर्ष हमारे देश ने कई विशेष उपलब्धियां हासिल की हैं। आज भारत का कोना-कोना आत्मविश्वास से भरा हुआ है। विकसित भारत की भावना से, आत्मनिर्भरता की भावना से ओत-प्रोत है। 2024 में भी हमें इसी भावना और momentum को बनाए रखना है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अब रूकने वाला नहीं है। वह इनोवेशन हब बन रहा है। उन्होंने कहा कि हमें नए संकल्प लेने हैं।

उन्होंने कहा कि भारत के प्रयास से 2023 को इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स के रूप में मनाया गया। इससे इस क्षेत्र में काम करने वाले स्टार्टअप को बहुत सारे अवसर मिले हैं। फिजिकल हेल्थ को लेकर दिलचस्पी जिस तरह से बढ़ रही है, उससे इस क्षेत्र से जुड़े कोच और ट्रेनर की मांग भी बढ़ रही है।  आज फिजिकल हेल्थ और वेल बिइंग की चर्चा तो खूब होती है, लेकिन इससे जुड़ा एक और बड़ा पहलू है मेंटल हेल्‍थ का।

कार्यक्रम में स्टार भारतीय क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर, ख्यात चेस प्लेयर विश्वानाथन आनंद और फिल्म स्टार अक्षय कुमार ने भी अपने मन की बात की।

Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से ग्रामीण क्षेत्रों को मिली रफ्तार, यूपी के गांवों तक पहुंच रही बस सेवा

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

उत्तर प्रदेश में चंद महीनों में रिकॉर्ड आवेदन, 14 हजार से ज्यादा ओबीसी बेटियों को मिला शादी अनुदान का लाभ

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

उत्तर प्रदेश बनेगा गो आधारित अर्थव्यवस्था का केंद्र, हर जिले में लगेंगे 1000 से अधिक बायोगैस प्लांट

अगला लेख