Hanuman Chalisa
✕

मोदी ने कहा- पुलवामा के गुनाहगार कहीं भी छिप जाएं, बख्शेंगे नहीं...

Updated: शनिवार, 16 फ़रवरी 2019 (14:33 IST)
यवतमाल (महाराष्ट्र)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक बार फिर दोहराया कि पुलवामा के शहीदों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा और इस गुनाह के गुनाहगार जितना भी छिप लें उन्हें सजा जरूर मिलेगी।
 
विकास परियोजनाओं का यहां शुभारंभ करते हुए मोदी ने पुलवामा के शहीदों को एक बार फिर नमन करते हुए देश की जनता से धैर्य बनाए रखने और अपने जवानों पर भरोसा रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलवामा के गुनाहगारों को कैसे, कहां, कब, कौन, किस प्रकार की सजा देगा, ये हमारे जवान तय करेंगे। शहीदों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा और आंतकवादियों को उनके गुनाह की सजा जरूर मिलेगी। 
 
पाकिस्तान का नाम लिए बिना मोदी ने कहा कि भारत के बंटवारे के बाद एक देश जो अस्तित्व में आया, आतंकवाद का पनाहगार और आतंकवाद का दूसरा पर्याय बन चुका है। यह देश दिवालिया होने की कगार पर है और उसके मंसूबों को हम किसी भी तरह सफल नहीं होने देंगे। सैनिकों, विशेषकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में जो गुस्सा है वह भी देश समझ रहा है। इसलिए सुरक्षा बलों को पूरी छूट दे दी गई है। आतंकवादी संगठनों, आतंक के सरपरस्तों ने जो गुनाह किया है, वे चाहे जितना छिपने की कोशिश करें उन्हें सजा जरूर मिलेगी। 
 
मोदी ने पुलवामा हमले को लेकर पाकिस्तान को शुक्रवार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा था कि सुरक्षा बलों को पूरी आजादी दे दी गई है और हम शहीदों की रक्त के एक-एक बूंद की कीमत लेकर रहेंगे।

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख