dharma sangrah
✕

कांग्रेस ने पीएम पर लगाया लोकसभा में नहीं आने का आरोप, कुछ ही देर में सदन पहुंचे मोदी

Updated: गुरुवार, 25 मार्च 2021 (15:06 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा में गुरुवार को कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी रैलियों में व्यस्त हैं और सदन में नहीं आ रहे। हालांकि विपक्ष के इन आरोपों के कुछ ही समय बाद प्रधानमंत्री मोदी सदन में पहुंचे।
 
संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के लिए कांग्रेस के नेता बनाए गए रवनीत सिंह बिट्टू ने सदन में प्रश्नकाल समाप्त होते ही कहा कि पूरा बजट सत्र हो गया लेकिन प्रधानमंत्री कहां हैं? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से मिलना हो तो क्या पश्चिम बंगाल की रैली में जाकर मिलें?
 
बिट्टू ने यह भी कहा कि इस सत्र में सदन ने अनेक विधेयक पारित किये लेकिन पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर सरकार ने कुछ नहीं कहा। संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि विपक्ष का आरोप गलत है और प्रधानमंत्री इस सदन में आए थे। इस मुद्दे पर कांग्रेस सदस्यों और सरकार के कुछ मंत्रियों के बीच नोकझोंक भी देखी गई।
 
हालांकि कुछ ही देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में पहुंचे और इस दौरान भाजपा सदस्यों ने ‘जय श्री राम’ और ’भारत माता की जय’ के नारे लगाए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इस दौरान सदन में पहुंचे।
 
पीठासीन सभापति भर्तृहरि महताब ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए और इसके बाद मौजूदा सत्र में लोकसभा में हुए कामकाज की जानकारी देकर बैठक को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने की घोषणा की। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

110 किमी की रफ्तार से आ रहा चक्रवात 'अकवान', ओडिशा और आंध्र में हाई अलर्ट

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

अगला लेख