dharma sangrah
✕

नोएडा में गरजे मोदी, हमारे वीरों ने आतंकियों को घर में घुसकर मारा

Updated: शनिवार, 9 मार्च 2019 (16:01 IST)
नोएडा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि हमारे वीरों ने आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारा। आतंक के सरपरस्तों को ऐसे जवाब की उम्मीद नहीं थी। लेकिन आतंक के आकाओं को हमने उसी भाषा में जवाब दिया।
 
मोदी ने कहा कि ऐसी खबरें हैं कि 26/11 हमले का बदला लेने के लिए हमारे सुरक्षाबल तैयार थे, लेकिन उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं दी गई। आज भारत ‘नई रीति, नई नीति’ पर काम कर रहा है। उरी हमले के बाद भारत ने पहली बार आतंकवादियों को उनकी ही भाषा में सबक सिखाया।
 
उन्होंने कहा कि उरी के बाद हमसे सबूत मांग रहे थे। पुलवामा हमला हुआ तो भारत के वीरों ने जो काम किया ऐसा काम दशकों तक नहीं हुआ। हमारे वीरों ने आतंकियों को उनके घर में घुस के मारा है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के बाद आतंक के आकाओं को समझ में आ गया है कि ये पुराना भारत नहीं है। देश के वीर जवान उन्हें जवाब दे रहे हैं, लेकिन इस देश के नागरिक के तौर पर सतर्क रहकर हमे भी अपना दायित्व निभाना है।
 
इससे पहले मोदी ने आज यहां दिल्ली मेट्रो की ब्लूलाइन पर नोएडा सिटी सेंटर-नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी खंड का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने ग्रेटर नोएडा में एक समारोह के दौरान इसका उद्घाटन किया।
 
मोदी ने ग्रेटर नोएडा से वीडियो लिंक के जरिए बुलंदशहर के खुर्जा में 1320 मेगावाट ताप विद्युत संयंत्र और बिहार के बक्सर में 1320 मेगावाट के बिजली संयंत्र की आधारशिला रखी। इससे पहले, उन्होंने ग्रेटर नोएडा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुरातत्व संस्थान के परिसर में दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण भी किया। समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा मौजूद थे।
 
इस एलिवेटिड खंड (इसमें पूरी लाइन खंभों पर होगी) पर सेक्टर 34, सेक्टर 52, सेक्टर 61, सेक्टर 59, सेक्टर 62 और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी छह स्टेशन हैं। इससे लोगों को सेटेलाइट शहर से राष्ट्रीय राजधानी आने-जाने में सुविधा होगी।
 

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

अखिलेश के राम मंदिर जाने पर संतों का विरोध, 7 कड़ी शर्तें रखकर बोले- घुसने नहीं देंगे, पहले कारसेवकों के परिजनों से मांगो माफी

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

राजनीतिक शोर बनाम बुनियादी विकास: गुजरात के वडोदरा और एमपी के इंदौर की आंखों- देखी कहानी, क्‍या है फर्क?

मध्यप्रदेश में आदिवासी वोटर्स को साधने की सियासी जंग, BJP का जनजातीय गौरव दिवस तो कांग्रेस का आदिवासी दिवस पर दांव

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

अगला लेख